अमेरिका में नकली सिगरेट की तस्करी कर रहे दो भारतीय गिरफ्तार

वॉशिंगटन। अमेरिका में भारत के दो शख्स और एक भारतीय कंपनी को नकली सिगरेट की तस्करी करने के जुर्म में दोषी पाया गया है। फेडरल प्रोसेक्यूटर ने बताया कि नकली सिगरेट पर अमेरिकी ब्रांड न्यूपोर्ट सिगरेट के निशान और चिन्ह थे, जो काफी हद तक असली प्रतीत होते थे। इन दोनों को पिछले हफ्ते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इन पर जुर्माने के साथ सजा हो सकती है।

भारी जुर्माने के साथ होगी जेल

भारी जुर्माने के साथ होगी जेल

अभिषेक शुक्ला और हरीश शाभाई पांचाल को इस जुर्म में दोषी पाया गया है, जिन पर 2,50,000 अमेरिकी डॉलर जुर्माने के साथ पांच साल की सजा भी हो सकती है। वहीं, भारतीय कंपनी जुबिली टोबैको के ऊपर भी 5,00,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। टोबैको कंपनी जुबिली अपने एग्रीमेंट में 3,00,000 अमेरिकी डॉलर देने पर सहमति जताई है।

 12 फरवरी को सजा का ऐलान

12 फरवरी को सजा का ऐलान

इस मामले में कोर्ट दोषियों को अगले महीने 12 फरवरी को सजा सुनाएगी। प्रोसेक्यूटर के मुताबिक, लोगों के साथ धोखाधड़ी करने और ठगने के आरोप में तीनों को दोषी पाया गया है। प्रोसेक्यूटर ने बताया कि नकली तंबाकू उत्पाद (सिगरेट) के षड्यंत्र रचने में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिका में महंगी है न्यूपोर्ट सिगरेट

अमेरिका में महंगी है न्यूपोर्ट सिगरेट

न्यूपोर्ट सिगरेट कंपनी का ट्रेड नाम और चिन्ह अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस में बहुत पहले से रजिस्टर है। यूनाइडेट स्टेट के सेक्शन 371 के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन है। अमेरिका में न्यूपोर्ट सिगरेट की गिनती महंगी सिगरेट में होती है, इसकी कीमत 10-12 डॉलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+