बांग्लादेश हमला: हाथ में आते ही गला रेत डालेंगे ये आतंकी
ढाका। एक बड़ी खबर बांग्लादेश से आ रही है, जहां के किशोरगंज जिले में ईद की नमाज के दौरान बम धमाका हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक हमलावर हैं। इस धमाके में 12 लोग घायल हो गये हैं। एक हफ्ते के अंदर बांग्लादेश में ये दूसरा आतंकी हमला है। अभी भी आतंकियों और सिक्युरिटी फोर्सेस के बीच एनकाउंटर जारी है।
12:30 बजे का अपडेट- खबर है कि आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोली बारी जारी है। रह रहकर गोलियां चलायी जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोला-बारूद है। साथ ही आतंकियों के पास बड़े-बड़े चाकू भी हैं। यानी यहां भी वो जिसे पायेंगे उनका गला रेत डालेंगे।
12:15 बजे का अपडेट- हमलावर स्कूल में छिपे हुए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने स्कूल को चारों तरफ से घेर रखा है। गोली बारी जारी है। एक आतंकी के मारे जानी की पुष्टि पुलिस ने कर दी है।
12 बजे का अपडेट- पुलिस का कहना है कि इस हमले को अंजाम छह से सात आतंकियों ने दिया है। कुछ स्कूल में तो कुछ आस-पास के घरों में छिपे हैं।
आपको बता दें जिस जगह की ये घटना है वो जगह बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर की दूरी पर है। जिस समय धमाका हुआ उस वक्त लोग ईद की नमाज अता कर रहे थे।
मोटोवोल कॉकटेल बम से हमला
जो खबरें मिल रही हैं ये धमाका मोटोवोल कॉकटेल बम से हुआ है। इस मस्जिद को निशाना बनाने के पीछे केवल एक ही मकसद माना जा रहा है और वो ये कि ये देश की सबसे पुरानी मस्जिद होने के कारण यहां ईद के वक्त सबसे ज्यादा भीड़ होती है।
आशंका जताई जा रही है कि इस ब्लास्ट के पीछे देश का कोई लोकल संगठन ही है।













Click it and Unblock the Notifications