Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

72 साल की दादी की 19 साल के लड़के से शादी, बताया- सच्चा प्यार, देखें वीडियो

नई दिल्ली। आपने बड़े पर्दे पर कई ऐसी फिल्में देखी होंगी जिसमे दो प्रेमियों के बीच उम्र का काफी बड़ा अंतर रहता है। मिलिंद सोमन भी अपने रिश्ते को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय है, उनकी और उनकी पत्नी के उम्र के बीच 34 वर्ष का अंतर है। लेकिन आज हम आपको ऐसे प्रेमी जोड़े से रूबरू कराएंगे जिनके बीच उम्र का फासला 30-40 वर्ष का नहीं बल्कि पूरे 53 साल का अंतर है। जी हा 72 साल की महिला और 19 साल का युवक एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

love

बर्थडे पार्टी में हुई मुलाकात

गैरी हार्डविक जिनकी उम्र महज 19 वर्ष है वह 72 वर्ष की अलमेंडा इरेल से प्यार करते हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार पिज्जा रेस्टोरेंट में हुई थी, जहां वह बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। डेली मेल के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात इस रेस्टोरेंट में हुई और इसके बाद दोनों ने कभी मुड़कर नहीं देखा और एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने एक दूसरे से दो वर्ष पहले शादी कर ली थी। हालांकि इनके रिश्ते को कई लोगों ने स्वीकार नहीं किया जिसमे इनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

पोता है दादा से 3 साल बड़ा

जबसे इरेल ने गैरी के साथ शादी की उनके बेटे ने अपनी मां से बातचीत करना बंद कर दिया है। वहीं इरेल के नाति-पोतों एरॉन और इंडियाना एलियॉट ने भी उनसे बात करना बंद कर दी है। इन लोगों को इस रिश्ते को स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि एरॉन खुद गैरी से तीन साल बड़ा है। गैरी और इरेल के बीच उम्र का इतना बड़ा फासला होने के बाद भी दोनों की पसंद एक जैसी है। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लोग अबतक देख चुके हैं, इस वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों ही अपने प्यार के बारे में बात करते हैं। इस दौरान वह कैसे एक दूसरे के साथ आए और कैसे एक दूसरे के प्यार में पड़े इन सब बातों पर वह अपने अनुभव इस वीडियो में साझा करते हैं। देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें- पद्मावत के लिए शाह‍िद कपूर को म‍िला बेस्‍ट एक्‍टर का दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+