अफ्रीकी देश कांगो में भीषण विमान हादसा, 18 लोगों की मौत
गोमा। पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के गोमा शहर में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में सवार कम से कम 16 यात्रियों और दो चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। पूर्वी शहर गोमा में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक छोटे विमान से अभी तक छह शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में किसी भी यात्री के जिंदा रहने की संभावना नहीं है। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान टेक ऑफ कर रहा था।

एयरलाइंस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, डोर्नियर-228 विमान गोमा से 350 किलोमीटर उत्तर में स्थित बेनी जा रहा था। यह गोमा हवाईअड्डे के पास एक आवासीय इलाके में गिरा। बिजी बी एयरलाइन के कर्मचारी हेरिटियर ने बताया कि विमान में 17 यात्री और दो चालक दल के सदस्य थे और इसने सुबह करीब नौ-सवा नौ बजे उड़ान भरी। खराब रखरखाव और सुरक्षा नियमों की कमी के चलते डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो में विमान दुर्घटनाएं आम बात है। यूरोपीय संघ का कोई भी विमान यहां अपनी सेवाएं नहीं देता है।
उत्तर किवू के गवर्नर कार्ली नाज़्नू कासविता के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, विमान, स्थानीय कंपनी बिजी बी द्वारा संचालित किया जा रहा है। बेनी शहर के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भी जानकारी मिली है कि जहां विमान क्रैश हुआ, वहां रहने वाले लोग भी घायल हुए हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग विमान का मलबा तक उठा ले गए।
#GOMA_RDC: Un crash davion serait à la base de plusieurs morts dans le Quartier MAPENDO. Des morts calcinés dans lavion, et même ceux qui étaient dans le parrage où le crash sest fait. @luchaRDC @gisele_kaj @TinaSalama2 @pascal_mulegwa @soniarolley @fatshi13 pic.twitter.com/dBsx08ZiKN
— Ushindi (@eliezaireushin) November 24, 2019
निजी कंपनी बिजी बी के डॉरनियर-228 एयरक्राफ्ट को गोमा से 350 किलोमीटर दूर बेनी तक उड़ान भरनी थी। मगर उड़ान भरने के एक मिनट बाद ही यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि इंजन फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications