भारत-चीन सैन्य कमांडरों की वार्ता कल, चीनी लड़ाकू विमान के घुसपैठ का मुद्दा उठाया जाएगा
जून के आखिरी सप्ताह में एक चीनी जे-10 लड़ाकू विमान सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों की चौकियों के बेहद करीब आ गया गया था। सीमा पर तैनात भारतीय रडार की पकड़ मे आने के बाद भारतीय वायु सेना भी अलर्ट मोड पर आ गई थी
नई दिल्ली/बीजिंग, 16 जुलाई : भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 16वें दौर की वार्ता रविवार को लद्दाख में भारत की ओर चुशुल-मोल्दो में होगी। सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में एलएसी (LAC) के साथ डिसइंगेजमेंट पर बातचीत के क्रम में, 17 जुलाई को चुशुल-मोल्डो मीटिंग पॉइंट पर भारतीय पक्ष की ओर से 16वें दौर की बातचीत होगी। इस दौरान सैनिकों को पीछे हटाने के अलावा चीनी लड़ाकू विमान के भारतीय सीमा में घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

सीमा में घुसपैठ का मुद्दा उठाएगा भारत
बता दें कि, जून के आखिरी सप्ताह में एक चीनी जे-10 लड़ाकू विमान सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों की चौकियों के बेहद करीब आ गया गया था। सीमा पर तैनात भारतीय रडार की पकड़ मे आने के बाद भारतीय वायु सेना भी अलर्ट मोड पर आ गई थी।

किन-किन मुद्दों पर होगी वार्ता
जानकारी के मुताबिक, कल होने वाली वार्ता में भारत लद्दाख एलएसी के साथ 10 किलोमीटर नो-फ्लाई ज़ोन सम्मेलन का सम्मान करने के लिए पीएलए वायु सेना पर जोर देगा, यहां तक कि वह गश्त बिंदु 15 (खुगरंग नाला) पर आगे तैनात पीएलए सैनिकों की वापसी की मांग करेगा।

कब खत्म होगी वार्ता, कब सुलझेगा मामला?
वहीं, गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 पर डिसइंगेजमेंट पर ध्यान देने के अलावा, डेमचोक और देपसांग से अलगाव पर भी चर्चा करने का प्रयास किया जाएगा, जो पिछले कुछ दौर की बातचीत में अटके रहे हैं। बता दें कि, चीन-भारत कोर कमांडर स्तर की बैठक का 15वां दौर भी इस साल की शुरूआत में 11 मार्च को भारत की ओर चुशुल-मोल्दो सीमा बैठक बिंदु पर आयोजित किया गया था।

जयशंकर ने दोस्ती का मंत्र चीन को दिया था
बता दें कि, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर मुलाकात की थी, जहां उन्होंने भारत-चीन संबंध पर विस्तार से चर्चा की थी। इस दौरान जयशंकर ने चीन को दोस्ती के मंत्र दिए थे। बताते चले कि, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के 50 सा 60 हजार सैनिक भारी हथियारों के साथ एक दूसरे के आमने सामने हैं।












Click it and Unblock the Notifications