कभी अमेरिका की जासूसी करने वाले पुतिन से आज घबराए हैं ओबामा

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन, यूं तों करीब दो वर्षों से खबरों में हैं लेकिन पिछले एक माह से उनकी चर्चा काफी आम हो गई है। हो भी क्‍यों न राष्‍ट्रपति पुतिन ने इस समय अमेरिका की सल्‍तनत को चुनौती देकर रखी है।

हाल ही में यूनाइटेड नेशंस की 70वीं महासभा में उन्‍होंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की आंखों में आंखें डालकर कहा, 'आप जानते हैं कि आपने क्‍या किया है।' अपने इस बयान के बाद से पुतिन बाकी दुनिया के साथ ही भारतीय मीडिया को भी अपना मुरीद बना चुके हैं।

क्‍या आप जानते हैं कि सत्‍ता में आने से पहले पुतिन एक जासूस थे। हमने सोचा कि क्‍यों न आपको पुतिन से जुड़े ऐसे ही कुछ तथ्‍यों के बारे में बताएं जिन्‍हें शायद आपने अभी तक नहीं सुना होगा। आगे की स्‍लाइड पर डालिए इन तथ्‍यों पर एक नजर।

16 वर्ष तक की अमेरिका की जासूसी

16 वर्ष तक की अमेरिका की जासूसी

जी हां यह सच है। रूस के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री बनने से पहले पुतिन रूस की इंटेलीजेंस एजेंसी केजीबी के एजेंटे थे। यहां पर रहकी उन्‍होंने वष 1975 से 1991 तक पूर्वी जर्मनी की जासूसी की। पुतिन की जिम्‍मेदारी थी ऐसे विदेशियों की नियुक्ति करना जिन्‍हें अमेरिका की जासूसी के लिए वहां भेजा जा सके।

चुहे पकड़ने वाले राष्‍ट्रपति पुतिन

चुहे पकड़ने वाले राष्‍ट्रपति पुतिन

राष्‍ट्रपति पुतिन का जीवन बेहद गरीबी में बिता था। एक गरीब सोवियत परिवार में जन्‍म लेने वाले पुतिन का परिवार सेंट पीट्सबर्ग के एक अपार्टमेंट के ब्‍लॉक में तीन और परिवारों के साथ रहता था। आत्‍मकथा में पुतिन ने बताया है कि वह बचे हुए समय में चूहों को पड़ककर बाहर छोड़ने का काम करते थे।

ब्‍लैक बेल्‍ट वाले राष्‍ट्रपति

ब्‍लैक बेल्‍ट वाले राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति पुतिन ने एक चौंकाने वाले खुलासा किया था। उन्‍होंने बताया था कि जब वह 18 वर्ष के थे तो उन्‍होंने जूडो सीखना शुरू किया था। इसकी वजह थी कि उनकी उम्र से कम लड़के तो उम्र की परिपक्‍वता को हासिल कर चुके थे लेकिन पुतिन उनसे पीछे रह गए थे। पुतिन रूस मार्शल आर्ट सांबो के मास्‍टर हैं।

रूस में भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने वाले पुतिन

रूस में भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने वाले पुतिन

वर्ष 2014 में आई ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट की मानें तो रूस दुनिया का वह देश है जहां पर भ्रष्‍टाचार सबसे कम है।

एक शेर के हमले से बचाई थी टीवी क्रू की जान

एक शेर के हमले से बचाई थी टीवी क्रू की जान

पुतिन ने वर्ष 2008 में एक टेलीविजन क्रू की जान उस समय बचाई जब साइबेरियन टाइगर उस पर हमला करने आ रहा था।

दो बेटियों के पिता

दो बेटियों के पिता

पुतिन की दो बेटियां हैं- मारिया और टेकटरीना पुतिन। दोनों का जन्‍म पूर्वी जर्मनी में 1980 के मध्‍य में हुआ था। लेकिन पुतिन के बारे में यह बात शायद कम लोग ही जानते हैं क्‍योंकि पुतिन ने आज तक अपनी व्‍यक्तिगत जिंदगी को सबसे छिपाकर रखा।

जर्मन चासंलर एंजेला मार्केल को कुत्‍तों से डराने वाले

जर्मन चासंलर एंजेला मार्केल को कुत्‍तों से डराने वाले

जनवरी 2007 में जब जर्मन चासंलर एंजेला मार्केल और पुतिन की मुलाकात हुई तो पुतिन अपना ब्‍लैक लैब्राडोर लेकर पहुंचे थे। पुतिन को यह बात मालूम थी कि मार्केल को कुत्‍तों से डर लगता है।

जैज सिंगर पुतिन

जैज सिंगर पुतिन

दिसंबर 2010 में पुतिन जब एक कार्यक्रम में थे तो उन्‍होंने कुछ एक्‍टर्स के साथ जैज गाने पर परफॉर्म किया था।

फाइटर पायलट बनकर बुझाने निकले जंगलों की आग

फाइटर पायलट बनकर बुझाने निकले जंगलों की आग

अगस्‍त 2010 में वेस्‍टर्न रूस के जंगलों में भयानक आग लग गई थी। इस दौरान पुतिन ने फाइटर पायलट बने। को-पायलट बन पुतिन ने उस समय जंगलों की आग बुझाने में एक बड़ा योगदान दिया।

पूर्व राष्‍ट्रपति के घर नाना थे कुक

पूर्व राष्‍ट्रपति के घर नाना थे कुक

पुतिन की मां के पिता यानी उनके नानाजी रूस के पूर्व प्रधानमंत्री व्‍लादीतिर लेनिन के यहां पर कुक का काम करते थे।

जर्मन बोलने में माहिर लेकिन अंग्रेजी से होती घबराहट

जर्मन बोलने में माहिर लेकिन अंग्रेजी से होती घबराहट

पुतिन को जर्मन भाषा में महारत हासिल है लेकिन वह मानते हैं कि अंग्रेजी में बात करने को लेकर उन्‍हें बहुत ही घबराहट होती है। उन्‍होंने कई बार इंटरव्‍यू में कहा है कि वह सबके सामने अंग्रेजी में बात नहीं कर सकते हैं।

रूस में खरीदिए पुतिन वोदका

रूस में खरीदिए पुतिन वोदका

आप अगर रूस में हैं तो फिर आप यहां पुतिन के नाम की वोदका से लेकर पुतिन की फोटो वाली टी-शर्ट तक खरीद सकते हैं।

सेम सेक्‍स मैरिज के खिलाफ

सेम सेक्‍स मैरिज के खिलाफ

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ओबामा से अलग पुतिन मानते हैं सेम सेक्‍स मैरिज शैतान की पूजा करने जैसा है।

46 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक पुतिन

46 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक पुतिन

राष्‍ट्रपति पुतिन की संपत्ति के बारे में कोई ज्‍यादा नहीं जानता लेकिन कहा जाता है कि यह 46 बिलियन डॉलर की है। रूस में जर्नलिस्‍ट्स कहते हैं कि पुतिन के पास 20 बंगले और महल हैं।उनका एक बंगला जो कि कंस्‍ट्रक्‍ट हो रहा है उसकी कीमत 750 मिलियन डॉलर है।

बीटल्‍स के फैन पुतिन

बीटल्‍स के फैन पुतिन

पुतिन संगीत के काफी शौकीन हैं और वह बीटल्‍स के बहुत बड़े फैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+