इंश्योरेंस कंपनी से कर्मचारी ने 1100 करोड़ रुपये चुराए, छिपाने के लिए बिटकॉइन में बदला

वाशिंगटन, 21 दिसम्बर। क्रिप्टोकरेंसी की अच्छी बात यह है कि इस पर सरकारी नियंत्रण नहीं है यानि कि बिना सरकार की अनुमति के इसे खरीद और बेच सकते हैं। यहां तक कि इसकी कीमतों पर भी सरकारी नियंत्रण नहीं होता है। लेकिन इसकी इसी खूबी का फायदा अब अपराध के लिए किया जाने लगा है। हाल ही में एक इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी ने इसी का फायदा उठाते हुए 1150 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम चुरा ली। शख्स ने इसके लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल किया।

सोनी लाइफ इंश्योरेंस से उड़ा दी रकम

सोनी लाइफ इंश्योरेंस से उड़ा दी रकम

जापान की राजधानी टोक्यो में सोनी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एक कर्मचारी री इशी ने कथित तौर पर मई में 15.4 करोड़ डॉलर यानि कि लगभग 1150 करोड़ रुपये की रकम डायवर्ट कर दी जब कंपनी ने अपने खातों के बीच फंड ट्रांसफर करने का प्रयास किया।

इन पैसों को कैलिफोर्निया के ला जोला स्थित बैंक में मौजूद ईशी के एक खाते में भेज दिया गया। बाद में इशी ने इस रकम को 3879 बिटकॉइन में बदल दिया जिसका मूल्य आज की कीमत में 18 करोड़ डॉलर (लगभग 1362 करोड़ रुपये) से अधिक है। अमेरिका के न्याय विभाग ने इस हेराफेरी को लेकर कार्रवाई की है।

चोरी के बाद बिटकॉइन में किया कन्वर्ट

चोरी के बाद बिटकॉइन में किया कन्वर्ट

अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को कहा कि उसने अपने जापानी कर्मचारियों में से एक द्वारा सोनी की सहायक कंपनी से कथित तौर पर चुराए गए 15.4 करोड़ डॉलर से अधिक की रकम को वापस करने के लिए कार्रवाई की है जिसे कर्मचारी ने चोरी के बाद बिटकॉइन में परिवर्तित कर दिया था।

न्याय विभाग ने बताया कि एफबीआई की जांच के बाद एक दिसंबर को रकम को जब्त कर लिया गया था।

सभी बिटकॉइन किए गए बरामद

सभी बिटकॉइन किए गए बरामद

सोनी, सिटीबैंक और जापानी कानून प्रवर्तन की सहायता से, एफबीआई की जांच टीम ने बिटकॉइन पते तक पहुंचने के लिए जरूरी की को हासिल करने में भी सफलता हासिल कर ली।

अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि चोरी की रकम से बदले गए सभी बिटकॉइन बरामद कर लिए गए हैं और पूरी तरह से संरक्षित किए गए हैं। जबकि इस आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले इशी पर जापान में आरोप तय किए गए हैं।

कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी रैंडी ग्रॉसमैन ने कहा इस दुस्साहसिक चोरी के जरिए निकाली गई रकम को हम वापस कर देंगे।

क्रिप्टोकरेंसी से चोरी करने वालों के लिए सबक

क्रिप्टोकरेंसी से चोरी करने वालों के लिए सबक

उन्होंने कहा यह मामला एफबीआई एजेंटों और जापानी कानून प्रवर्तन द्वारा अद्भुत काम का एक उदाहरण है, जिन्होंने इस डिजिटल करेंसी को ट्रैक करने के लिए मिलकर काम किया है। साथ ही अपराधियों के लिए एक सबक भी कि आप कानून से बचने के लिए अपने गलत तरीके से बनाई गई रकम को क्रिप्टोकरेंसी में लगाकर बच नहीं सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+