गाजा युद्धविराम का दूसरा दिन.. हमास 14 बंधकों को, तो 42 कैदियों को रिहा करेगा इजराइल, 2 दिन बाद फिर जंग?
Israel-Hamas War: इजराइली अधिकारियों ने कहा है, कि 7 अक्टूबर को हमास के हमलों के बाद गाजा पट्टी में रखे गए 14 बंधकों को शनिवार को संघर्ष विराम समझौते के दूसरे दिन रिहा कर दिया जाएगा। वहीं, अधिकारियों ने ये भी कहा है, कि बदले में तय सौदे के तहत इजराइल, 42 फिलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा।
जेल अधिकारियों ने कहा है, कि 42 कैदियों में पुरुष और महिला कैदी दोनों शामिल हैं और समझौते की शर्तों के तहत उन्हें रिहा किया जाएगा। इजराइल और हमास के बीच जो डील की गई है, उसके तहत एक अनुपात तीन की शर्त है। यानि, इजराइल एक कैदी को छोड़ेगा, तो हमास तीन बंधकों को रिहा करेगा। इजराइल के आधिकारिक सूत्रों ने कहा है, कि आज हमास की तरफ से 14 बंधक सौंपे जाएंगे।

युद्धविराम का आज दूसरा दिन
इजराइली प्रधान मंत्री कार्यालय का वर्तमान में मानना ,है कि 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के हमले के बाद गाजा में 213 लोगों को बंधक बनाया गया है। इजराइली अधिकारियों का यह बयान, उस समझौते के बाद शुक्रवार को बंधकों के पहले समूह को रिहा किए जाने के बाद आया है, जिसके तहत गाजा में लड़ाई को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
वहीं, डॉक्टरों ने शनिवार को कहा है, कि शुक्रवार को रिहा किए गए 13 इजरायली बंधकों की हालत रिहाई के बाद अच्छी और स्थिर है। तेल अवीव के पूर्व पेटा टिकवा में श्नाइडर चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर ने एक बयान में कहा है, कि "कल रात इजराइल लौटे चार बच्चों और चार महिलाओं की हालत अच्छी है।"
बयान में कहा गया है, कि "उन्हें उनके परिवारों के साथ अस्पताल में एक अलग परिसर में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी टेस्ट कर रही है। बंधकों की मानसिक अवस्था की भी लगातार जांच की जा रही है।"
इस बीच, तेल अवीव के दक्षिण में होलोन में वोल्फसन मेडिकल सेंटर ने कहा है, कि "वुल्फसन अस्पताल में कल भर्ती कराए गए पांच रिटर्नर्स की हालत स्थिर है।"
वहीं, शुक्रवार को रिहा किए गए एक थाई बंधक की मां ने सीएनएन से बात करते हुए कहा, कि खबर जानने के बाद वह "खुशी से रो पड़ीं"।
उन्होंने कहा, कि "जब मैंने उसे दो वीडियो क्लिप में देखा तो मैं रो पड़ी। मैंने उसके बाल और उसके चलने के तरीके से उसे पहचान लिया। जब मैंने एक महिला को लाल पोशाक और उसके बालों के साथ बस की ओर जाते देखा, तो मुझे लगा कि यह निश्चित रूप से वही है।"
जिस थाई बंधक को रिहा किया गया है, कि उसका नाम नत्थावरी मुनकन है।
थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा है, कि अनुमानित तौर 20 थाई नागरिकों को अभी भी हमास ने गाजा में बंधक बनाकर रखा हुआ है। बयान में कहा गया है, कि शुक्रवार को रिहा किए गए 10 बंधकों में से चार की पहले इजरायली अधिकारियों ने लापता होने की पुष्टि नहीं की थी।
मंत्रालय ने कहा, कि रिहा किए गए बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और थाई दूतावास के अधिकारी "उनकी थाईलैंड वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था" करने की प्रक्रिया में हैं।
थाई मंत्रालय ने कतर, इजराइल, मिस्र, ईरान, मलेशिया की सरकारों और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति को भी धन्यवाद दिया और उसने "उन सभी पक्षों के प्रति गहरी सराहना व्यक्त की, जिनसे थाई अधिकारियों ने सहायता और समर्थन मांगा था।"












Click it and Unblock the Notifications