ISIS पर अमेरिकी हवाई हमले नाकाम, 13000 कुर्दों का होगा नरसंहार!

सीरिया। सीरिया के कोबानी शहर में आईएसआईएस जमकर खूनी तांडव मचा रहा है। आतंकियों और कुर्दिश लड़ाकों के बीच वहां घमासान अभी जारी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों से लगातार बमबारी कई लोगों की जान ले चुका है। जबकि कई कुर्दिश सैनिक भी मारे गए हैं।

syria

कोबाने पर अमेरिका के नेतृत्व में किए जा रहे हवाई हमले भी स्थिति में कुछ खास बदलाव करने में असफल दिख रहा है। वहीं, तुर्की भी इस ओर से हाथ उठा चुका है। हालांकि, तुर्की ने अमेरिका और अरब फोर्सेस को अपने एयरबेसेज उपयोग करने की अनुमति दे दी है। अब अमेरिकी एयरफोर्स सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र कोबाने पर हमला करने के लिए तुर्की का एयरबेस उपयोग में ला सकती है। वहीं, तुर्की 4000 सीरियन सैनिकों को आईएसआईएस से भिड़ने की ट्रेनिंग देने के लिए भी राजी है। फिलहाल, इस मामले में कोई भी कदम नहीं लेने के लिए तुर्की की काफी निंदा की जा रही है।

तीन ओर से घिरा कोबाने

कोबाने को तीन ओर से आईएसआईएस ने घेर लिया है। लिहाजा, लोगों के पास विस्थापित होने के लिए सिर्फ तुर्की की सीमा बच जाती है। कोबाने में अभी भी 13,000 से ज्यादा लोग फंसे हैं। जो आईएसआईएस के हाथों अपनी मौत का इंतजार कर रहे हैं। अपनी जान बचाने के लिए कोबाने के एक एक नागरिक ने काफी भीषण लड़ाई की है। औरतों से लेकर बच्चों तक ने अपने हाथों में बंदूक उठाई है। लेकिन अब यह जिंदगी की लड़ाई आईएसआईएस के खाते में जाती दिख रही है। पहले जिस भी शहर में आईएस ने कब्जा जमाया है, वहां जमकर कत्लेआम मचाया है। ऐसे में कोबाने में भी नरसंहार मचाने में आतंकियों को देर न लगेगी।

जमीनी कार्रवाई जरूरी-अमेरिका

आखिरकार, एक बार फिर अमेरिका ने मान लिया है कि बिना जमीनी कार्रवाई के वे आईएसआईएस को कोबाने से निकालने में सफल नहीं होंगे। अमेरिका ने कहा कि भले ही हवाई हमले अमेरिका के नेतृत्व में हो रहा है, लेकिन इराक को यह लड़ाई खुद लड़नी होगी। वहीं , ओबामा सरकार आईएस संघर्ष में तुर्की को भी शामिल होने के लिए दवाब डाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+