12 साल के अभिमन्यु बने शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर, 19 साल बाद टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जुलाई 01: भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। 12 साल, चार माह और 25 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने वाले अभिमन्यु ने भारत के जीएम लियोन को हराया है। आपको बताते चलें कि, बीते 19 साल से दुनिया के सबसे युवा ग्रैडमास्टर का रिकॉर्ड रूस के सर्गेई कर्जाकिन के नाम था। जिसे अब अभिमन्यु ने छीन लिया है। मिश्रा ने अपने छोटे लेकिन मधुर करियर का अब तक का सबसे बड़ा गेम जीता।

12 year old Abhimanyu Mishra is the youngest Grandmaster in chess history
न्यू जर्सी के 12 वर्षीय खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा ने बुडापेस्ट में अपना तीसरा जीएम हासिल किया। अभिमन्यु ने बीते कई माह से ओवर-द-बोर्ड कोई इवेंट नहीं खेला था। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने के साथ, अभिमन्यु ने कुछ टूर्नामेंटों में भाग लेना शुरू कर दिया और इस साल मार्च में उनकी ईएलओ रेटिंग 2400 को पार कर गई। बुधवार को मिश्रा ने अपने छोटे लेकिन शानदार करियर का अब तक का सबसे बड़ा गेम जीता।

Recommended Video

    Abhimanyu Mishra broke 19 years old record to become the youngest ever grandmaster | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने 15 वर्षीय भारतीय जीएम लियोन ल्यूक मेंडोंका को ब्लैक पीस से हराकर, नौ राउंड में 2600 से अधिक प्रदर्शन रेटिंग हासिल की। मिश्रा ने जीएम सर्गेई कर्जाकिन का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 12 अगस्त 2002 को सर्गेई कर्जाकिन ने 12 साल और सात महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। इससे पहले नवंबर 2019 में अभिमन्यु ने 10 साल 9 महीने और 3 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे। उन्होंने भारत के आर प्रग्गानंधा का विश्व रेकॉर्ड तोड़ा था।

    अभिमन्यु मिश्रा के पिता हेमंत न्यूजर्सी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मिश्रा ने कई महीने बुडापेस्ट, हंगरी में एक के बाद एक टूर्नामेंट खेलते हुए यहां तक पहुंचे हैं। एक अंग्रेजी दैनिक से बात करते हुए हेमंत ने बताया कि, हम जानते थे कि यूरोप में टूर्नामेंट में हमारे लिए बड़ा मौका था। हमारे पास एकतरफा टिकट थे और एक के बाद एक टूर्नामेंट खेलने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में बुडापेस्ट पहुंचे। यह एक सपना था जिसे मैंने, मेरी पत्नी स्वाति और अभिमन्यु ने साझा किया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+