युद्ध के बीच यूक्रेन से अकेला निकला 11 साल का बच्चा, हाथ में लिखे फोन नंबर के साथ की 1000km की यात्रा
कीव, 07 मार्च। अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से दुनिया के कुछ राष्ट्रप्रमुख राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोस रही हैं। रूसी सेना की मिसाइलों से बचने के लिए अब तक 10 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं, ये संख्या और भी बढ़ सकती है। 24 फरवरी को रूसी हमले के बाद से यूक्रेन में लोग सुरक्षित स्थान की ओर भाग रहे हैं, इसी क्रम में एक 11 साल का बच्चा भी अकेले अपने माता-पिता को छोड़ सेफ स्थान पर पहुंचने के लिए उसने अपना घर छोड़ दिया।

यूक्रेन से अकेला निकला 11 साल का बच्चा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 11 वर्षीय यूक्रेनी लड़का अपने पास 1000 किलोमीटर का सफर करने के बाद स्लोवाकिया में रह रहे अपने रिस्तेदारों तक पहुंच चुका है। उसके पास पीठ पर एक बैकपैक, मां द्वारा लिखा गया नोट और एक टेलीफोन नंबर लिखा था। बताया जा रहा है कि बच्चा दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के जापोरिज्जिया का रहने वाला है, जहां पिछले सप्तार रूसी सेना द्वारा एक पॉवर स्टेशन पर कब्जा किया गया।

फेसबुक पोस्ट की बच्चे की फोटो
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीमार रिश्तेदार की देखभाल के लिए बच्चे के माता-पिता को मजबूरन यूक्रेन में रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने बच्चे को फोन नंबर और नोट के साथ देश से बाहर अकेला निकाल दिया। अब ये बच्चा अकेले अपने दम पर 1000 किलो मीटर की यात्रा कर चुका है। स्लोवाकिया के आंतरिक मंत्रालय ने एक फेसबुक पोस्ट में बच्चे की फोटो शेयर कर उसे 'सबसे बड़ा नायक' बताया।

रिश्तेदारों को खोजने के लिए मां ने भेजा
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक अविश्वसनीय यात्रा पूरी करने के बाद भी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान, निडरता और दृढ़ संकल्प साफ झलक रहा है। बच्चे ने अपनी इसी खूबी से स्लोवाकिया के अधिकारियों का भी दिल जीत लिया। रिपोर्ट के अनुसार लड़के की मां ने उसे उसके रिश्तेदारों को खोजने के लिए ट्रेन से स्लोवाकिया की यात्रा पर भेजा।

स्लोवाकिया बॉर्डर पर अधिकारियों ने की मदद
उसके पास एक प्लास्टिक बैग, एक पासपोर्ट और मुड़े हुए नोट में एक संदेश था। जब बच्चा अपने पासपोर्ट में मुड़े हुए कागज के टुकड़े के अलावा हाथ पर फोन नंबर के साथ स्लोवाकिया के बॉर्डर पर पहुंचा तो अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद प्रशासन ने बच्चे की मदद की और स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा रह रहे उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया और बच्चे को उन्हें सौंप दिया।

स्लोवाकिया सरकार ने की तारीफ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के की मां ने स्लोवाक सरकार और पुलिस को उसकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद देने के लिए एक संदेश भेजा। स्लोवाकिया के गृह मंत्रालय ने लड़के की 'निडरता और दृढ़ संकल्प' की प्रशंसा करते हुए फेसबुक पर एक कैप्शन के साथ फोटो पोस्ट की। मंत्रालय ने कहा, 'एक प्लास्टिक बैग, पासपोर्ट और हाथ पर फोन नंबर लिखा हुआ था, वह पूरी तरह से अकेला आया था क्योंकि उसके माता-पिता को यूक्रेन में रहना पड़ा।'
यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध के बीच ताइवान पर हमले की तैयारी? चीन ने भेजे लड़ाकू विमान, ताइवान ने भी मिसाइलें तानी












Click it and Unblock the Notifications