China Covid News: चीन में महज 3 महीने में 114 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित, CDC रिपोर्ट में खुलासा
तीन साल तक पाबंदियां लगाए रखने के बाद चीन ने अब अपने नागरिकों पर सभी तरह की रोक हटा ली थी। इसके बाद कोरोना के मामलों में अचानक विस्फोट देखा गया।

चीन के डिजीज कंट्रोल बोर्ड (DCB) ने अपनी एक नई रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रामकता में हुई बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन में दिसंबर से फरवरी के बीच कम से कम 114 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे।
चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने इस हफ्ते अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में डेटा पेश किया है। उन्होंने डेटा के आधार पर कहा कि कोविड-19 के मामले दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान कुल 82 फीसदी लोगो कोरोना से संक्रमित हुए।
गौरतलब है कि ये वो वक्त था जब चीन में प्रशासन ने कठोर जीरो कोविड पॉलिसी के नियमों को हटा दिया था। चीनी सरकार ने जीरो कोविड पॉलिसी में टेस्टिंग, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और लॉकडाउन शामिल थे।
सीडीसी की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि टीके के बूस्टर शॉट्स संक्रमण को रोकने और छह महीने के भीतर रोग के लक्षणों को रोकने में प्रभावी हैं। सरकारी चाइना डेली अखबार ने एक रिपोर्ट में कहा कि कोरोना संक्रमण दिसंबर और जनवरी के दौरान बढ़े हैं।
कई संक्रमित लोगों ने न्यूक्लिक एसिड या एंटीजन टेस्ट नहीं करवाए, इसकी वजह से सटीक आंकड़े बताना मुश्किल हैं। CDC ने अज्ञात ऑनलाइन सर्वेक्षण के मदद से बीमारी की गंभीरता का अनुमान लगाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने लिंग, आयु, पता, व्यवसाय, लक्षण और क्या उन्हें टीका लगाया गया था, इस तरह की जानकारी जुटाने का काम किया।
रिपोर्ट के मुताबिक CDC ने दिसंबर और फरवरी के बीच चार बार सर्वेक्षण किया। उनके परिणामों से पता चला कि दिसंबर के पहले हफ्ते से 7 फरवरी तक देश की 82.4 फीसदी आबादी वायरस से संक्रमित हुई।
CDC ने पहले कहा था कि चीन में कोविड-19 संक्रमणों की संख्या पिछले साल 22 दिसंबर को प्रति दिन 69.4 लाख पर पहुंच गई और फिर धीरे-धीरे कम होने लगी।












Click it and Unblock the Notifications