MP : पति को उलझाकर पत्नी के साथ गलत हरकत करने लगा युवक, विरोध की दी ऐसी सजा

बुरहानपुर में पड़ोसी ने अपनी पड़ोसन को मौत के घाट उतार दिया, गलत नियत से घर में घुसे युवक ने गलत काम से इंकार करने पर महिला की हत्या कर दी.

indore

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से हैरान कर देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पांचपुल क्षेत्र में महिला की हत्या का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें महिला की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी ही निकला। दरअसल, पड़ोसी ने महिला के पति को बातों में उलझा कर मोबाइल में फिल्म दिखाई, जहां पड़ोसी भी युवक की बातों में आकर फिल्म देखने में मजबूर हो गया, जिसके बाद मौका पाकर आरोपी युवक पड़ोसन के पास पहुंचा, और गलत काम करने की बात करने लगा, जहां महिला की विरोध करने पर उसने महिला का गला घोट दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

23 दिसंबर को पुलिस ने महिला की लाश बरामद की थी, जहां महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले में परिजनों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो मामला कुछ और ही निकला, जिसमें महिला का हत्यारा पति नहीं बल्कि पड़ोसी निकला। पुलिस को पड़ोसी पर संदेह होने के बाद पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लिया, जहां कड़ी पूछताछ के बाद पड़ोसी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए, पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि, उसने 23 दिसंबर की रात गाय, भैंस बांधने के बाद पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को मोबाइल में फिल्म देखने के लिए बुलाया, और फिर जब पड़ोसी मोबाइल में फिल्म देखने में मशगूल हो गया, तब उसने मौका पाकर पड़ोसन के साथ गलत काम करने की मांग की, वहीं जब मृतिका ने विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसका गला घोट दिया। वहीं इसके बाद लाश को आरोपी ने खेत में फेंक दिया, और अपना मोबाइल लेकर फरार हो गया।वहीं इसके बाद पुलिस को जब लाश मिली तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया, जिसमें आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े- Indore में देर रात को सड़क पर उतरा पुलिस का अमला, कमिश्नर ने किया Reality check

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+