Indore में देर रात को सड़क पर उतरा पुलिस का अमला, कमिश्नर ने किया Reality check
इंदौर शहर के चौराहों पर वाहनों की जांच पड़ताल करती नजर आ रही है, तो वहीं समय पर शहर के सभी पब और बार बंद कराए जा रहे हैं। इस बीच पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी देर रात औचक निरीक्षण के लिए मैदान में निकले.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार नाइट कल्चर के बीच अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मारपीट और अन्य तरह की घटनाएं देखने मिल रही है। वहीं अब लगातार वायरल हो रहे वीडियो और शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद रह सके से लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। इस बीच लगातार पुलिस देर रात तक शहर के चौराहों पर वाहनों की जांच पड़ताल करती नजर आ रही है, तो वहीं समय पर शहर के सभी पब और बार बंद कराए जा रहे हैं। इस बीच पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी देर रात औचक निरीक्षण के लिए मैदान में निकले, जहां उन्होंने पुलिस की चेकिंग व्यवस्था को बारीकी से देखा तो वहीं शहर के हाल भी जाने।
मैदान में मुस्तैद रहेंगे पुलिस अधिकारी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नाईट कल्चर के बाद ही पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई थी। वहीं आए दिन देर रात तक संचालित होने वाले बार और रेस्टोरेंट्स में विवाद और अलग-अलग तरह की घटनाओं के वीडियो लगातार सामने आ रहे है, शराब के नशे में धुत युवक-युवती आए दिन हंगामा करते हैं। इसी को लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग गस्त को बढ़ाया गया, जहां थाना प्रभारी के साथ शक्ति वाहिनी महिला फोर्स तैयार किया गया है। इधर, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के निरीक्षण के बाद पर्व और नाइट कल्चर को लेकर शहर में पुलिसकर्मियों और आला अधिकारियों की तैनाती बढ़ा दी गई है, जहां देर रात में थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी शहर में मुस्तैद रहेंगे।
लगातार जारी है सर्चिंग अभियान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार पुलिस के द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, जहां पुलिस चौराहे-चौराहे पर चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। साथ ही वाहन चालकों से किस तरह नियमों का पालन कराया जा सकता है, इसे लेकर भी पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। उधर, पुलिस के आला अधिकारी भी लगातार मैदान संभालते हुए दिशा निर्देश जारी करते नजर आ रहे हैं। शहर में आगामी दिनों में कई बड़े आयोजन होने हैं, जिनमें प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे आयोजन प्रमुख तौर पर आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़े- MP : पतंग का मांझा काट सकता है जीवन की डोर, युवक के गले में उलझने से कटी नस












Click it and Unblock the Notifications