Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ujjain : Mahakal Mandir में महिला सुरक्षाकर्मियों ने बनाया डांस Video, मचा हड़कंप

विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर परिसर में दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने ही डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसके बाद दोनों ही महिला सुरक्षाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है.

ujjain

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में लगातार फिल्मी गानों पर डांस वीडियो बनाने का मामला सामने आ रहा है, जहां अब एक बार फिर मंदिर की दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसके बाद अब एक बार फिर हड़कंप मच गया है। महिला सुरक्षाकर्मियों का डांस वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसी ने दोनों ही कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। साथ ही मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के एंड्राइड मोबाइल रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। उधर, इस तरह के मामले लगातार सामने आने के बाद मंदिर से जुड़े पुजारियों और श्रद्धालुओं में आक्रोश है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दरअसल, महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने फिल्मी गाने पर डांस वीडियो बनाया है। मंदिर से डांस करने की जो वीडियो सामने आए हैं, यह महाकाल मंदिर के विश्राम धाम कैंपस के हैं, जिसमें दोनों ही महिला सुरक्षाकर्मी फिल्मी गानों पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। दोनों ही महिला सुरक्षाकर्मियों ने अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया है, जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, महिला सुरक्षाकर्मियों के वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसी के तौर पर जिम्मा संभाल रही कंपनी ने दोनों ही कर्मचारियों को उनके पद से हटा दिया है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

इससे पहले भी धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में युवतियों द्वारा बनाए गए वीडियो पर बवाल मच गया था। दरअसल, जब यहां दो युवतियों ने महाकाल मंदिर परिसर और गर्भगृह में बनाए वीडियो के साथ बॉलीवुड सॉन्ग्स को जोड़ते हुए रील्स बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया था। वहीं इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, इन वीडियों पर एक नजर डालें तो इनमें एक वीडियो महाकाल मंदिर परिसर तो वहीं दूसरा वीडियो गर्भगृह में जलाभिषेक करते हुए बनाया गया था।

लगातार सामने आ रहे मामले

लगातार सामने आ रहे मामले

प्रदेश में इन दिनों मंदिरों में वीडियो और रिल्स बनाने का सिलसिला लगातार जारी है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से इसी तरह के घटनाक्रम निकलकर सामने आ रहे हैं। इससे पहले भी लगातार इस तरह के घटनाक्रम सामने आने से बवाल मचा था, जहां अब एक बार फिर महाकाल मंदिर परिसर में महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा बॉलीवुड सॉन्ग और डायलॉग पर वीडियो बनाने के बाद बवाल मच गया है, जिसके चलते अब पुजारियों और श्रद्धालुओं में आक्रोश नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े- MP Weather update : मालवा-निमाड़ में बदला मौसम का मिजाज, दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+