Indore News: पतंग के मांझे से कटी जीवन की डोर, गले में धागा उलझने पर तोड़ा दम
मध्य प्रदेश के इंदौर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का सिलसिला जारी रहा, जहां पतंगबाजी के बीच शहर के नवनिर्मित फूटी कोठी ब्रिज पर एक हादसा हो गया, यहां ब्रिज पर अटके चाइनीस मांझे में उलझने से छात्र की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, छात्र जब ब्रिज से गुजर रहा था, तभी अचानक चाइनीज मांझा छात्र के गले में जा अटका, जिसके चलते छात्र की गर्दन कट गई। छात्रा की गर्दन काटने के बाद छात्र को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 जनवरी 2025 को "मकर संक्रांति" का पर्व मनाया जाता है, उक्त अवसर पर आम जन विशेषकर बच्चों और युवाओं द्वारा परंपरागत रूप से पतंग उड़ाकर धुमधाम से मकर संक्रांति का पर्व-त्यौहार मनाया जाता है। उक्त पर्व के दौरान नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने डोर (मांझा) पतंग स्ट्रिंग पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक हो गया है, क्योंकि इससे बनी सामग्री से यह मनुष्य, पक्षियों और जानवरों के लिए खतरा बन गया है, और पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
इंदौर में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगी दी गई थी, जहां इसे लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया था। आदेश जारी होने के एक दिन बाद चाइनीज मांझे की जांच पड़ताल में प्रशासनिक अमले ने मैदान संभाला था।
काछी मोहल्ले में प्रशासनिक दल ने दुकानों की पड़ताल की थी, जहां एक दुकान से एक पेटी चाइनीज मांझा बरामद हुआ था, अधिकारियों ने बताया था कि, जिनके पास से प्रतिबंधित मांझा मिलेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी, इतना ही नहीं बेचने और स्टॉक करने पर एक्शन होगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के इंदौर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का सिलसिला जारी रहा, जहां पतंगबाजी के बीच शहर के नवनिर्मित फूटी कोठी ब्रिज पर एक हादसा हो गया, यहां ब्रिज पर अटके चाइनीस मांझे में उलझने से छात्र की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- MP Weather: बारिश के बाद सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में ठंड बरपाएगी कहर












Click it and Unblock the Notifications