पति को था पत्नी और उसके दोस्त पर शक, फिर एक दिन....
इंदौर, 14 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ऐसा मामला निकल कर सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में काम करने वाला यह युवक पिछले कई दिनों से परेशान था, जहां उसने आत्महत्या के पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर भी डाला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पति और उसके ससुराल वालों को बताया। साथ ही वीडियो में पति अपनी पत्नी पर शक होने और बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की बात कहता नजर आ रहा था। इतना ही नहीं युवक ने पत्नी के दोस्त पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार के लोगों को भेजा वीडियो
शहर के गोविंद नगर इलाके का रहने वाला युवक रेडीमेड कांप्लेक्स में काम करता था, जिसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस जब लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब तक युवक ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे चुका था, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। युवक ने जान देने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसे उसने अपने परिवार जनों को भेजा था

बच्चों के डीएनए टेस्ट से इंकार कर रही थी पत्नी
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और उसके ससुराल वालों को बताया था। इतना ही नहीं इस वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा था कि, उसने कई बार अपनी पत्नी से बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही, लेकिन पत्नी इंकार कर रही थी। इतना ही नहीं युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था, जिसकी चैटिंग उसने अपने पास होने की बात भी वीडियो में कही है।

जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक युवक कई सालों से रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में काम कर रहा था। वहीं पुलिस अब युवक के मोबाइल से मिले वीडियो की जांच कर रही है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात भी कह रही है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications