सावन में युवाओं की 'शिव भक्ति', पुराने पेड़ की शाखाओं से बनाई बेहद सुंदर कलाकृति

सिवनी, 21 जुलाई: इन दिनों भगवान शिव को बेहद प्रिय सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जहां अलग-अलग तरीकों से भक्त भगवान शिव की भक्ति करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के युवाओं ने अपनी कला के माध्यम से भगवान शिव की भक्ति करने का अनुपम प्रयास किया है, जहां इन युवाओं ने पुराने पेड़ की लकड़ियों और शाखाओं से बेहद सुंदर भगवान भोलेनाथ की कलाकृति का निर्माण किया है। वहीं अब युवाओं की ओर से तैयार की गई यह सुंदर कलाकृति सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जहां हर कोई इस कलाकृति को पसंद कर रहा है।

कुछ इस तरह बनाई सुंदर कलाकृति

कुछ इस तरह बनाई सुंदर कलाकृति

राजधानी भोपाल के पास सिवनी में एक बेहद पुराना शिव मंदिर स्थित है, लगभग हजारों साल पुराने इस मठ मंदिर में कई सारे वृक्ष लगे हुए हैं, जिनमें मुख्य रुप से बरगद और पीपल जैसे धार्मिक महत्व रखने वाले पेड़ भी स्थित हैं। विक्की सेना आर्ट के युवा सदस्यों ने इन वृक्षों की लकड़ियों शाखाओं और जड़ों को एकत्रित कर इनसे भगवान भोलेनाथ की सुंदर कलाकृति का निर्माण किया है। 10 फीट ऊंची भगवान भोलेनाथ की यह सुंदर कलाकृति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

युवाओं की मेहनत लाई रंग

युवाओं की मेहनत लाई रंग

युवा कलाकारों ने सबसे पहले सुंदर कलाकृति का निर्माण करने के लिए वृक्षों की लकड़ियों और शाखाओं को एकत्रित किया, जिसके बाद उन्होंने इस सुंदर कलाकृति के निर्माण का कार्य शुरू किया। लंबे वक्त की मेहनत और तमाम प्रयासों के बाद आखिरकार यह सुंदर कलाकृति तैयार हो गई, जिसे देखने अब दूर-दूर से भक्त सिवनी पहुंच रहे हैं। वहीं सुंदर कलाकृति की चर्चा प्रदेश के हर शहर में हो रही है, जहां हर कोई युवाओं की शिव भक्ति की जमकर सराहना कर रहा है।

सोशल मीडिया पर छाई कलाकृति

सोशल मीडिया पर छाई कलाकृति

सिवनी के युवा कलाकारों की ओर से तैयार की गई भगवान भोलेनाथ की यह सुंदर कलाकृति अब सोशल मीडिया पर खूब छा रही है, जहां हर कोई इस कलाकृति को देख युवाओं की जमकर सराहना कर रहा है। इतना ही नहीं सिवनी में जिस जगह यह कलाकृति बनाई गई है। वह स्थान अब किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं है, जहां लगातार भक्तों की संख्या इस कलाकृति को देखने और इसका दर्शन करने के लिए उमड़ रही है। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का विशेष महत्व होता है, जिसके चलते इस सुंदर कलाकृति का दर्शन करने लोग पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+