Bahubali 3 में दिखेंगे इंदौर के पहलवान अथर्व गुर्जर, प्रभास के साथ करेंगे दो-दो हाथ
मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर के युवा इन दिनों बॉलीवुड और टॉलीवुड में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां आने वाले दिनों में बड़े पर्दे पर करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली बहुचर्चित फ़िल्म बाहुबली 3 में इंदौर के युवा पहलवान ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
Recommended Video
शहर के रहने वाले पहलवान अर्थव गुर्जर फिल्म में ख्यात अभिनेता प्रभास के साथ दो-दो हाथ करते दिखाई देंगे। वहीं अर्थव गुर्जर की इस सफलता पर उनके साथ ही उनके परिजनों में उत्साह का माहौल है, जहां अब अर्थव को दोस्तों और परिजनों से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू चुका है।

पहलवानों का डाटा सर्च किया गया
फिल्म बाहुबली 3 को लेकर फैंस में अच्छा खास उत्साह देखने मिल रहा है, तो वहीं फिल्म को लेकर डायरेक्टर और अन्य लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है, जहां इसी तैयारी के मद्देनजर देशभर के पहलवानों का डाटा सर्च किया गया, जिसमें चुनिंदा पहलवानों का चयन किया गया है। इन्हीं चुनिंदा पहलवानों में मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर की क्लर्क कॉलोनी के रहने वाले अर्थव गुर्जर का चयन हुआ है, जहां अब अर्थव गुर्जर जल्द ही हैदराबाद पहुंचकर फिल्म में अपने 4 दिनों के शेड्यूल पर काम करने को लेकर अंतिम मुहर लगाएंगे।
पहलवानों में खुशी का माहौल
मीडिया से बातचीत करते हुए पहलवान अर्थव गुर्जर ने बताया कि, देश के चर्चित फिल्मकारों में शुमार डायरेक्टर राजामौली द्वारा निर्देशित फ़िल्म बाहुबली 3 में देश के लगभग 600 से ज्यादा पहलवानों का डाटा तैयार किया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश के अथर्व गुर्जर और श्याम यादव का चयन हुआ है। देशभर से चयनित किए गए चुनिंदा पहलवानों में शुमार मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के युवा पहलवान अथर्व गुर्जर के चयन से पूरे इंदौर ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के पहलवानों में खुशी का माहौल बन गया है, जहां अब अपने बेटे को फिल्म बाहुबली 3 में देखने के लिए परिवार भी खासा उत्साहित है।
ये भी पढे- Indore के कार्तिक जोशी ने साउथ अफ्रीका में लहराया विजय परचम, 96 साल पुरानी मैराथन में जीता मैडल












Click it and Unblock the Notifications