Indore के कार्तिक जोशी ने साउथ अफ्रीका में लहराया विजय परचम, 96 साल पुरानी मैराथन में जीता मैडल
प्रदेश की आर्थिक इंदौर के लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं, यही कारण है की इंदौर की पहचान अब वैश्विक स्तर पर बढ़ती चली जा रही है। एक बार फिर इंदौर के अल्ट्रा मैराथन रनर कार्तिक जोशी ने दक्षिण अफ्रीका की 96 वर्ष पुरानी कॉमरेड रन मैराथन में सिल्वर मैडल हासिल कर कीर्तिमान रच दिया है।
कार्तिक जोशी की सफलता के बाद दक्षिण अफ्रीका से लेकर इंदौर तक उत्साह का माहौल है, सभी कार्तिक को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कार्तिक भी अपनी इस सफलता से खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। दौड़ पूरी करते ही कार्तिक जोशी ने तिरंगा झंडा लहराकर जीत का उत्साह मनाया।

कुछ इस तरह जीता खिताब
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित हुई 88 किमी की मैराथन को कार्तिक जोशी ने 7 घंटे 26 मिनट में पूरा किया है। कॉमरेड मैराथन इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भारतीय ने 7.30 घंटे से कम समय में यह सफलता अर्जित की हो। इस वर्ष दुनियां के 84 देशों से बीस हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया, और भारत से 400 से अधिक मैराथन धावक शामिल हुए। कार्तिक जोशी ने इस मैराथन में बाजी मारने के लिए लगातार प्रयास किए और लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार उन्होंने इस मैराथन को जीतने में सफलता हासिल की है। वहीं अब कार्तिक जोशी की सफलता से सभी उत्साहित हैं, जहां अब उन्होंने शुभकामनाएं और बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
इंदौर का नाम रोशन किया
इंदौर में अब तक 4 बार हुई 12 घंटे की स्टेडियम रन में कार्तिक ने चारों बार सफलता हासिल की है। 12 घंटे में 121 किलोमीटर की दौड़ में भी वे गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में कई भारतीय रहते हैं। वहीं दौड़ पूरी करते ही कार्तिक जोशी ने तिरंगा झंडा लहराकर जीत का उत्साह मनाया। साथ ही कार्तिक जोशी ने बताया कि, उनका लक्ष्य अब अक्टूबर में अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप है, जिसके लिए वे तैयारी कर रहे हैं। साथ ही वे इस चैंपियनशिप को जीतने का पूरा प्रयास करेंगे, और इंदौर के साथ ही भारत देश का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित करेंगे।
ये भी पढ़े- Indore की स्वच्छता देख चौंक गए नार्वे के पूर्व मंत्री, बायो गैस प्लांट का किया अवलोकन












Click it and Unblock the Notifications