Indore News: बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद, लड़की ने काटी हाथ की नस
मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जा रही है, जहां कथा में रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं कथा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद करते हुए हाथ की नस काट ली।
महिला के द्वारा किए गए इस कृत्य के बाद हड़कंप मच गया, जहां तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, महिला बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद कर रही थी। वहीं देखते ही देखते महिला ने अपने हाथों की नस काट ली। बागेश्वर सरकार की कथा में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जहां आगामी 2 मई को दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।

बागेश्वर धाम सरकार का 2 मई को दिव्य दरबार लगेगा, जिसमें दुखी पीड़ित व्यक्ति की अर्जी भी लगेगी। कथा में प्रतिदिन हजारों भक्त जुटकर कथा सुन रहे हैं। पंडित शास्त्री कथा में विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर रहे हैं। सात दिनों तक जमकर भक्ति की धारा बह रही है। कथा के लिए भव्य पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें भक्त बैठकर कथा सुन रहे हैं, इस आयोजन की तैयारियां जारी थी, कई दिनों से पंडाल तैयार किया जा रहा था।
इंदौर के मां कनकेश्वरी गरबा परिसर, आई.टी.आई रोड पर आयोजित हो रही इस कथा में इंदौर सहित पूरे प्रदेश भर के भक्त जुट रहे हैं। पूरा आयोजन की व्यवस्था संभालने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है, कथा में साधु संत भी सम्मिलित हो रहे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में बागेश्वर सरकार की कथा जारी है, जहां रोजाना कथा में हजारों लोग कथा सुनने पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़े- Indore News: 'बागेश्वर सरकार के दर्शन करवा दो', कैलाश विजयवर्गीय को आ रहे किसके फोन, बताया












Click it and Unblock the Notifications