क्या इंदौर चौथी बार बनेगा देश का सबसे साथ सुथरा शहर, जानिए कचरे से कैसे कमाए 6 करोड़ रुपए?
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को लगातार चौथी बार देश का सबसे साफ सुथरा शहर बनने की उम्मीद है। इंदौर नगर निगम को पूरा भरोसा है कि निगम कर्मियों और शहरवासियों की मेहनत इस बार 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2020' में रंग लाएगी। पीएम मोदी स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजे घोषित करेंगे।

इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शहर में कचरे से करोड़ों की कमाई भी की जा रही है। सफाई कर्मियों, जागरूक नागरिकों और जन प्रतिनिधियों ने इंदौर में सबसे साफ सुथरा शहर बनने का चौका लगाने को है।
इंदौर नगर निगम के सलाहकार असद वारसी की मानें तो 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 में गीले और सूखे कचरे के प्रसंस्करण से शहरी निकाय की कमाई 50 फीसद बढ़कर करीब छह करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में कचरा प्रसंस्करण से आईएमसी ने लगभग चार करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया था।
बता दें कि इससे पहले इंदौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2017, 2018 और 2019 में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, 2016 के सर्वेक्षण में कर्नाटक का मैसूरू शहर पहले स्थान पर रहा था। वर्ष 2020 में भी देश के 4,242 शहरों में सर्वे किया गया है। कुल 1.9 करोड़ नागरिकों ने सर्वे में हिस्सा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications