Mhow में जंगली जानवर ने बुजुर्ग को बनाया शिकार, बाघ की तरफ घूमी शक की सुई

महू में वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की वन परिक्षेत्र महू अंतर्गत वन्यप्राणी द्वारा एक व्यक्ति को मार दिया गया है, सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र महू, रेस्क्यू दल, उप वन मंडलाधिकारी, महू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू एवं वन मंडलाधिकारी, वन मंडल, इंदौर घटना स्थल पर पहुंचे।

वन मंडलाधिकारी नरेन्द्र पंडवा ने बताया है कि, मौका स्थल पर जानकारी प्राप्त हुई की मृतक सुन्दरलाल पिता गंगाराम उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम मलेंडी को वन्यप्राणी द्वारा मार दिया गया है। मौका स्थल पर मृतक के पुत्र द्वारा बतलाया गया कि उसके पिता मौका स्थल पर प्रात 8 से 8:30 बजे लगभग मवेशी चराने जंगल गये थे। घटना वन परिक्षेत्र महूँ की वीट मलेंडी के कक्ष क्रमांक-91 में लगभग 1 कि.मी. अंदर की ओर संघन वन क्षेत्र में घटित हुई है।

indore

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

उनके पुत्र द्वारा यह भी बताया गया कि, 10 बजे के लगभग खाना लेकर जंगल गया था, तब निर्धारित स्थल पर पिता नहीं मिलने तथा वहां खुन पड़ा होने पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खोजबीन करने पर लगभग 100 मीटर दुर झाडियों में शव पड़ा हुआ पाया, जिस पर सभी को सूचित किया गया। वन विभाग के उपस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र की तलाशी लेने पर पगमार्ग पाये गये, जो (बाघ) टाईगर के होना पाये गये। वन मंडलाधिकारी, इंदौर नरेन्द्र पंडवा एवं उनकी टीम द्वारा मौके पर पीडित परिवार को सात्वना देते हुये तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रूपये प्रदान करवाई शासन द्वारा जनहानी होने पर निर्धारित राशि 8 लाख रूपये अगले 48 घंटे में पीडित परिवार को प्रदान करने आश्वस्त किया गया।

रेस्क्यू करने के प्रयास जारी

वन मंडलाधिकारी, इंदौर द्वारा अवगत कराया गया कि, जब से इस क्षेत्र में टाईगर मुवमेंट पुष्टि हुई है, तब से सतत वन परिक्षेत्र महू का अमला सतत क्षेत्र में निगरानी एवं सर्च कर रहा है तथा बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। वन परिक्षेत्र महू की सहायता हेतु रालामंडल के रेस्क्यू दल को लगाया गया है, जिनके द्वारा दिनराल निगरानी एवं सर्च कर बाघ को पड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बाघ को पकड़ने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। इसके साथ ही आपात स्थिति हेतु वन परिसर इंदौर में कॉल सेंटर की स्थापना की गई है, जिसमें सूचना प्राप्त होते ही कार्रवाई की जा रही है, किंतु अभी तक बाघ को रेस्क्यू करने के प्रयास के पश्चात भी सफलता हाथ नहीं लगी है।

भोपाल का रेस्क्यू दल करेगा मदद

उक्त कार्य हेतु भोपाल स्थित राज्य स्तरीय रेस्क्यू दल से मदद चाही गई है, जो संभवत 1-2 दिन में क्षेत्र का दौरा कर आगामी कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही सतत आम ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वन क्षेत्र में न जाएं और रात्रि के समय अकेले घर से न निकले एवं किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग को मोबाइल नम्बर 9424792400 पर सूचित किया जाये ताकि तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़े- MP news: बाप ने सांप से लिया बेटी की मौत का बदला, बिल से निकालकर दी दर्दनाक सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+