MP news: बाप ने सांप से लिया बेटी की मौत का बदला, बिल से निकालकर दी दर्दनाक सजा
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर के पास टिलर में ऐसा घटनाक्रम घटित हुआ जिसे सभी को हैरान कर दिया दरअसल यहां सांप काटने के चलते एक बच्ची की मौत हो गई इसके बाद बच्ची का पिता सांप से इतना खफा हुआ कि उसने सांप को बिल से निकलकर मार डाला और जला दिया
इंदौर के तिल्लोर में रहने वाली 4 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया था, जहां इसके बाद उसे उपचार के लिए शहर के एमवाय अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन शरीर में जहर फैल जाने के चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पूरा घटनाक्रम खुड़ेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गठित हुआ है, जहां थाना क्षेत्र में रहने वाली 4 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया था। इसके बाद बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों को लगा की बच्ची को चूहे ने काटा है, जिसके चलते उसे खून निकल रहा है। वहीं डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि, बच्ची को किसी जहरीले जानवर ने काट लिया है, जहां बच्ची की हालत बिगड़ती देख बच्ची को शहर के एमवाय लाया गया। यहां बच्ची का इलाज डॉक्टर ने शुरू किया, लेकिन कुछ वक्त बाद ही बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मौत के बाद उसके पिता टूट गए, और बिलख- बिलख कर रोने लगे।
बिल से निकालकर मारा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, बच्ची की मौत होने के बाद पिता ने गुस्सा होकर चूहे के बिल में हाथ डाला, जहां से उसे सांप मिला, जिसके बाद बच्ची के पिता ने सांप को लाठी से मार-मार कर घायल कर दिया। देखते ही देखते सांप की मौत हो गई। वहीं फिर इसके बाद परिजनों ने सांप को खेत में ले जाकर जला दिया। परिजनों ने बताया कि, उन्हें पहले चूहे के काटने से बच्ची की मौत होने की जानकारी लगी, लेकिन बाद में जब बिल में हाथ डाला तो पता चला कि बच्ची की मौत सांप के काटने से हुई थी। बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं, और बच्ची के अलावा उसका एक छोटा भाई भी है।
ये भी पढ़े- MP news: दूल्हे ने बारातियों को गर्मी से बचाने का बैठाया अनोखा जुगाड, जिसने देखा उसने कहा- वाह, कर दिया कमाल












Click it and Unblock the Notifications