Love affair: पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस को करती रही गुमराह
इंदौर में बेवफा पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, वहीं हत्या के बाद पत्नी पुलिस को गुमराह करती रही.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा हुआ है, जहां युवक की पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। वहीं हत्या के बाद पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर युवक शव को कॉलोनी के पास बने खाली मैदान में कचरे के ढेर में फेंक दिया। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मामले का खुलासा किया, और पत्नी के साथ ही आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि, युवक के द्वारा कई बार पत्नी को समझाने के बाद भी उसने बॉयफ्रेंड से दोस्ती नहीं तोड़ी, जिसके बाद बॉयफ्रेंड और पत्नी ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।
कुछ ऐसा है घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसका दोस्त फिलहाल फरार है। हत्या में शामिल आरोपी अपना जुर्म कबूल कर चुका है। वहीं पुलिस अब आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस गिरफ्तारी करेगी। बताया जाता है कि, आरोपियों ने हत्या किसी अन्य स्थान पर की है, और फिर उसे कब्रिस्तान के पास लाकर छोड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने शव का चेहरा बिगड़ने की भी कोशिश की थी। बहरहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें अन्य कई और भी खुलासे होने की संभावना है।
पत्नी करती रही नौटंकी
मृतक के पिता ने बताया कि, उनका बेटा ड्राइवरी का काम करता था, जहां वह ईद से एक दिन पहले लापता हुआ था। वहीं इसके बाद मृतक की पत्नी लगातार परिजनों को गुमराह करती रही। इसके बाद पत्नी नहीं पुलिस के समक्ष यह खुलासा किया कि, उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस को हुए शक के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो सच सामने आ गया, जिसमें पत्नी ही पति की हत्या की आरोपी निकली। मृतक और उसकी पत्नी की शादी 15 साल पहले हुई थी, जहां उसे 2 बच्चे भी हैं। वहीं पत्नी की मित्रता किसी अन्य युवक से हो जाने के चलते पति अक्सर परेशान रहता था, जिसके बाद पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
ये भी पढ़े- Weather: मालवा-निमाड़ अंचल में बदला मौसम का मिजाज, तपती गर्मी के बीच बरसे बदरा












Click it and Unblock the Notifications