Weather: मालवा-निमाड़ अंचल में बदला मौसम का मिजाज, तपती गर्मी के बीच बरसे बदरा
मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर में देर रात लगभग आधे घंटे तक हल्की बारिश देखने मिली, तो वहीं गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

Recommended Video

मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में एक तरफ जहां गर्मी पड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के कई शहरों में हल्की बारिश का दौर देखने मिल रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा अलीराजपुर, धार और झाबुआ जिले में हल्की बारिश का सिलसिला देखने मिला। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर रात लगभग आधे घंटे तक हल्की बारिश देखने मिली, तो वहीं गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। आगे भी मौसम वैज्ञानिकों ने इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना जताई है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में कुछ इस तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां तापमान लगातार बढ़ेगा तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर भी देखने मिल सकता है। अलग-अलग स्थानाें पर तीन सिस्टम सक्रिय है। जिसके चलते प्रदेश के कई शहरों में भी बादल छाने, गरजने और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। इंदौर में भी आने वाले 24 घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी देखने मिल सकती है। 4 दिन बाद यानि 29-30 अप्रैल को एक बार फिर से नया सिस्टम एक्टिव होगा, जो बारिश करा सकता है।
गर्मी के चलते स्कूलों का टाइमिंग बदला
मध्यप्रदेश के साथ ही इंदौर में भी गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां अत्यधिक गर्मी पढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ती चली जा रही हैं। उधर, लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है, जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्कूलों का समय परिवर्तित करते हुए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किया गया है, तो वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी इसी तरह का समय रखा गया है।
ये भी पढ़े- Dhar में हुए शॉर्ट एनकाउंटर को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications