Weather update: मालवा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, जमकर हुई ओलावृष्टि और बारिश
प्रदेशभर मेें मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहें की संभावना है। वहीं इसके बाद मौसम साफ होगा, और लगातार गर्मी में बढ़ोतरी देखने मिलेगी।

Recommended Video

प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने मिला है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मौसम बदला है, और कई इलाकों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहें की संभावना है। वहीं इसके बाद मौसम साफ होगा, और लगातार गर्मी में बढ़ोतरी देखने मिलेगी। तापमान बढ़ने के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फरवरी माह के साथ ही मार्च महीने में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है, जहां गर्मी लगातार बढ़ रही है।
इन इलाकों में हुई बारिश
प्रदेश में पिछले 2 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां सोमवार को राजधानी भोपाल समेत उज्जैन, मंदसौर, छिंदवाड़ा और राजगढ़ जिले में बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला, जहां मंदसौर के भी कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि के चलते खेतों में सफेद चादर बिछ गई तो वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। रतलाम में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसके चलते फसलों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। तेज हवा और बारिश के चलते विद्युत सप्लाई भी ठप रहा, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। होली के त्यौहार पर अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज ने सभी को सकते में डाल दिया। वहीं किसानों के चेहरे पर टेंशन नजर आ रही है।
मालवा-निमाड़ में पड़ती है अत्यधिक गर्मी
मालवा निमाड़ संभाग में लगातार तापमान बढ़ता चला जा रहा है। उधर, ठंड का यूटर्न होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही। इसके बाद यह माना जा रहा है कि, प्रदेशभर के साथ-साथ मालवा-निमाड़ अंचल में गर्मी ने दस्तक दे दी है। अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जैसे जिलों में अब गर्मी को महसूस किया जा रहा है, जहां लोगों ने अब गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। माना जाता है कि, आमतौर पर गर्मी की दस्तक होली के बाद होती है, लेकिन अब होली से कुछ दिन पहले ही गर्मी का एहसास अंचल के लोगों को होने लगा है।
ये भी पढे- MP: भगोरिया के रंग में रंगे CM Shivraj, अलीराजपुर में दिखा अलग अंदाज












Click it and Unblock the Notifications