Weather update : MP में बदला मौसम का मिजाज, दीपावली से पहले गुलाबी ठंड की दस्तक

मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम बदलता चला जा रहा है, जहां लगातार भारी बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड की दस्तक मध्यप्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के लगभग सभी जिले जिनमें मुख्य रुप से राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम इलाकों में अब गुलाबी ठंड की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आमतौर पर गुलाबी ठंड की दस्तक दीपावली के बाद से मानी जाती है, लेकिन अबकी बार दीपावली से पहले ही गुलाबी ठंड ने प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है।

indore

तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट

राजधानी भोपाल समेत कुछ हिस्सों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां पारा सामान्य से 3 डिग्री नीचे जा चुका है। इंदौर में भी लगभग यही स्थिति नजर आ रही है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट कम होने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में नमी खत्म हो चुकी है, जिसके चलते अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मालवा निमाड़ में भी ठंड की दस्तक

ठंड के लिए अलग पहचान रखने वाले मालवा निमाड़ अंचल में भी अब गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है, जहां गुलाबी ठंड की दस्तक होने के बाद अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला जारी रहेगा, जहां इसी तरह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में भी इसी तरह की स्थिति नजर आ रही है, जहां गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही ठंड लगातार बढ़ रही है।

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। भारी बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम के साफ होते ही लोगों ने भी राहत महसूस की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+