Indore news: जुलाई में जमकर बरसे बदरा, अगस्त में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए?
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। यही कारण है कि, प्रदेश के अधिकतर जलाशय और तालाब भी अब भरे हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा-निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।

पिछले 24 घंटे में हुई इतनी बारिश
शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले के सांवेर में सर्वाधिक 37 मिलीमीटर (लगभग डेढ़ इंच) वर्षा हुई है। इसी तरह हातोद क्षेत्र में 23 मिलीमीटर (लगभग एक इंच) वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जिले में इस अवधि में 11.5 मिलीमीटर (लगभग आधा इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 621.9 मिली मीटर (लगभग साढ़े 24 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 192.5 मिली मीटर (साढ़े सात इंच से अधिक) अधिक है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में 429.4 मिली मीटर (लगभग 17 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अभी तक हुई इतनी बारिश
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 527.3 मिमी., महू में 547 मिमी., सांवेर में 670.6 मिमी., देपालपुर में 886 मिमी., गौतमपुरा में 558.4 मिमी. और हातोद में 542.3 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 473 मिमी., महू में 397 मिमी., सांवेर में 409.8 मिमी., देपालपुर में 516.3 मिमी., गौतमपुरा में 351 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़े- MP news: इन शहरों में तेजी से फैल रहा Eye Flu, इन उपायों से हो सकता है बचाव












Click it and Unblock the Notifications