MP news: इन शहरों में तेजी से फैल रहा Eye Flu, इन उपायों से हो सकता है बचाव
देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश में भी इन दिनों नेत्र संक्रमण यानी Eye Flu तेजी से आमजन में फैल रहा है, इसकी रोकथाम व जनजागरूकता हेतु अलग-अलग उपाय किए जा रहे हैं। इसके साथ अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है, जहां इस संक्रमण से बचने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय बताए गए हैं।
इस नेत्र संक्रमण के अंतर्गत आंखों में लाल पन, आंखों में जलन और आंखों में भारीपन जैसे लक्षण हो सकते हैं, जहां इन लक्षणों के होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं या फिर डॉक्टरों के दिए गए उपायों के आधार पर इलाज करा सकते हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण ने शहर से लेकर गांव तक के लोगों को चिंता में डाल दिया है।

ऐसे होगी नेत्र संक्रमण की रोकथाम
उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल ने जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान माह में नेत्र संक्रमण (Conjunetivitis), Eye Flu तेजी से आमजन में फैल रहा है, इसकी रोकथाम व जनजागरूकता हेतु निम्नलिखित सुझाव आमजन को दिये जाते हैं- अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोयें। संक्रमित व्यक्ति अपना टॉवेल, तकिया, आईड्रॉप आदि उपयोग की गई वस्तुऐं घर के अन्य सदस्यों से अलग रखे। स्वीमिंग पूल, तालाबों के प्रयोग से बचें।
इन उपायों से हो सकेगा बचाव
इसी के साथ कांटेक्स लेंस पहनना बंद करें और अपने नेत्र चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही फिर इसे शुरू करें। ऑखों के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें। साफ हाथों से अपनी आंखो के आस-पास किसी भी तरह के स्त्राव को दिन में कई बार गीले कपड़े से धोंये व उपयोग किये कपड़े को गर्म पानी से धो लें। यदि ऑखों में लालिमा हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से परामर्श लें। डॉक्टर के सलाह के बिना कोई भी ड्रॉप का उपयोग न करें। मध्यप्रदेश में भी इन दिनों नेत्र संक्रमण यानी Eye Flu तेजी से आमजन में फैल रहा है, इसकी रोकथाम व जनजागरूकता हेतु अलग-अलग उपाय किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: स्वच्छता की बाजी जीतने के लिए इंदौर तैयार, शहर में होर्डिग्स-फ्लेक्स ना लगाने की अपील












Click it and Unblock the Notifications