Weather: वैशाख में सावन-भादो जैसी बारिश, गुनगुनी ठंड ने गिराया तापमान, आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए?
मौसम बदलने के चलते प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की-फुल्की बारिश का दौर देखने मिला। उधर, विदिशा और सीहोर के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे तो वहीं उज्जैन में बिजली गिरने से महिला की

Recommended Video

मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां वैशाख के महीने में सावन-भादो जैसी बारिश देखने मिल रही है। शुक्रवार को भी मौसम का कुछ इसी तरह का हाल रहा जहां अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर समेत अलग-अलग जिलों में हल्की फुल्की बारिश का दौर देखने मिला। उधर, विदिशा और सीहोर के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे तो वहीं उज्जैन में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह की बारिश और मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।
इस कारण बदल रहा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजस्थान के मौसम का सीधा असर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दिखाई देता है। यही कारण है कि, राजस्थान में हो रही बारिश का असर भी मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है। उधर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने सिस्टम के चलते भी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर देखने मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 5 दिनों तक मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश का दौर देखने मिल सकता है।
इंदौर में ऐसा रहा मौसम का हाल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री तक कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो औसत से 4 डिग्री कम रहा। वहीं मौसम बदलने के चलते 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली भी गुल रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश के चलते लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जहां अचानक हुई बारिश के चलते लोग परेशान होते नजर आए।
यह है बदलते मौसम के कारण
वेदर डिस्टरबेंस की बात करें तो इसमें मुख्य रूप से गर्मी को प्रभावित करने के कई कारण सामने आ रहे हैं, जहां पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में चक्रवात और बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के चलते मौसम बदला बदला नजर आ रहा है। आने वाले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां अब लू की लपेट और तेज गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी। इंदौर में दिन के तापमान की बात की जाए तो दिन का तापमान लगभग 35 डिग्री के आसपास रहा है, जो सामान्य से कम है। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में गर्मी अपना असर दिखाती है या नहीं।
ये भी पढ़े- Weather: अप्रैल के आखिर तक लू वाली गर्मी का इंतजार, आखिर क्या है मौसम बिगड़ने का कारण, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications