Weather: अप्रैल के आखिर तक लू वाली गर्मी का इंतजार, आखिर क्या है मौसम बिगड़ने का कारण, जानिए?
मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के कई शहरों में हल्की बारिश का दौर देखने मिल रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा अलीराजपुर, धार जिले में हल्की बारिश का सिलसिला देखने मिला। वहीं अप्रैल के आखिर में भी लू का इंतजार जारी है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक तरफ जहां गर्मी पड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के कई शहरों में हल्की बारिश का दौर देखने मिल रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा अलीराजपुर, धार और झाबुआ जिले में हल्की बारिश का सिलसिला देखने मिला। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर रात लगभग आधे घंटे तक हल्की बारिश देखने मिली, तो वहीं गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। आगे भी मौसम वैज्ञानिकों ने इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना जताई है।
कुछ ऐसा ही मौसम का मिजाज
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार की शाम मौसम में परिवर्तन दिखाई दिया, जहां रात के तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार की रात तापमान घटकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री तक कम रहा। इतना ही नहीं रात होते-होते यह तापमान ठंड के मौसम जितना कम हो गया। उधर, गुरुवार को भी मौसम के कुछ इसी तरह के हाल रहे, जब तेज हवा और बादलों की वजह से मौसम ठंडा बना रहा। इस दौरान दिनभर हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला भी देखने मिला। कुल मिलाकर देखा जाए तो वेदर डिस्टरबेंस के चलते मौसम अब प्रभावित होता नजर आ रहा है, जहां गर्मी के मौसम में लोगों को फरवरी जैसी ठंड और जुलाई जैसी बूंदाबांदी का नजारा देखने मिल रहा है।
यह है बदलते मौसम के कारण
वेदर डिस्टरबेंस की बात करें तो इसमें मुख्य रूप से गर्मी को प्रभावित करने के कई कारण सामने आ रहे हैं, जहां पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में चक्रवात और बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के चलते मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। आने वाले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां अब लू की लपेट और तेज गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी। इंदौर में दिन के तापमान की बात की जाए तो दिन का तापमान लगभग 35 डिग्री के आसपास रहा है, जो सामान्य से कम है। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में गर्मी अपना असर दिखाती है या नहीं।
ये भी पढ़े- Weather: मालवा-निमाड़ अंचल में बदला मौसम का मिजाज, तपती गर्मी के बीच बरसे बदरा












Click it and Unblock the Notifications