Indore News: वार्ड-83 में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आए, चौंकाने वाले रहे परिणाम
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के वार्ड क्रमांक-83 में पार्षद पद के उपचुनाव में BJP प्रत्याशी जीतू राठौर को जीत मिली है। लगभग, 4255 मतों से BJP उम्मीदवार जीतू राठौर ने जीत हासिल की है। BJP के जीतू राठौर को कुल 6490 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के विकास जोशी को 2235 मत मिले हैं।
वार्ड क्रमांक-83 को BJP का गढ़ माना जाता है, जहां इससे पहले भी BJP लगातार बंपर जीत हासिल कर चुकी है। स्व. कमल लड्ढा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव संपन्न हुए हैं, जहां BJP ने एक बार फिर जीत हासिल की है।

इंदौर में उपचुनाव की हलचल नजर आ रही थी, जहां वार्ड-83 में पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव के दौरान मतदान का सिलसिला जारी था। सुबह से लोग मतदान केंद्रों पर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे थे, जहां BJP और कांग्रेस के प्रत्याशी मतदान करने पहुंचे थे।
वार्ड-83 में हो रहे उपचुनाव के चलते जारी मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। वहीं दोनों ही पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए एक्टिव अंदाज दिखा रहे थे। BJP और कांग्रेस दोनों ही दल के प्रत्याशी यहां दमखम के साथ जुटे हुए थे, तो वहीं अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे थे।
वार्ड-83 में हुए उप चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने अपना दम दिखाया था, जहां विधानसभा 4 के अंतर्गत आने वाला यह वार्ड बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यहां से बीजेपी नगर निगम चुनाव में बंपर वोटों से जीत हासिल करती आई है. वहीं अब एक बार फिर बीजेपी ने बडे़ अंतर से कांग्रेस के हराया है, जहां अब एक बार फिर बीजेपी ने वार्ड-83 का रण जीतने में कामयाबी हासिल की है.
ये भी पढ़े- Indore News: वार्ड-83 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव, मतदान प्रतिशत ने चौंकाया












Click it and Unblock the Notifications