MP में Vikas yatra से आई रोजगार की बहार, सैंकड़ों युवाओं को मिली नौकरियां
इंदौर जिले में चल रही विकास यात्रा के दौरान जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में डेढ़ सौ से अधिक युवाओं को प्रायवेट क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी दिलाई गई।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर मैं इन दिनों लगातार विकास यात्राओं का सिलसिला जारी है, जहां विकास यात्राओं के चलते आमजन को विकास की सौगात दी जा रही है, तो वहीं विकास यात्राओं के तहत रोजगार के द्वार भी खुलने लगे हैं, जहां युवाओं को विकास यात्रा के तहत रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इंदौर जिले में चल रही विकास यात्रा के दौरान जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में डेढ़ सौ से अधिक युवाओं को प्रायवेट क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी दिलाई गई।
रोजगार मेले का आयोजन किया गया
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि, जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। आयोजित रोजगार मेले में कुल 09 कपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लेकर 154 युवाओं का प्रारम्भिक रूप से चयन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 268 युवाओं ने पंजीयन कराया था। जिले के 154 युवाओं का प्रारंभिक रूप से चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव,ऑपरेटर, पीकर, मार्केटिंग, सर्वेयर, बीमा सलाहकार, टेलीकॉलर, रिकवरी ऑफिसर आदि पदों के लिए किया गया। प्रमुख रूप से उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 09, सेफाली बिजनेस सॉल्यूशन द्वारा 12 एरेना(पटेल) सुजुकी द्वारा 31, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा 21, पत्रिका द्वारा 15, डी टी इंडस्ट्री द्वारा 12, जस्ट डायल द्वारा 08 तथा इंस्टा कनेक्ट द्वारा 35 युवाओं का चयन किया गया।
युवाओं को मिल रही नौकरियां
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।
ये भी पढ़े- Mahashivratri 2023 पर 1 घंटे में होंगे Mahakal दर्शन, कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications