CM Shivraj के संकल्प के 2 साल पूरे होने पर अभियान, Indore में रोपे जाएंगे 15 हजार पौधे

इंदौर में विकास यात्रा के दौरान 19 फरवरी को व्यापक पौध-रोपण किया जायेगा। जिले में इस अभियान के अंतर्गत 15 हजार पौध-रोपण का लक्ष्य रखा गया है।

indore

इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार विकास यात्रा के दौरान 19 फरवरी को व्यापक पौध-रोपण किया जायेगा। जिले में इस अभियान के अंतर्गत 15 हजार पौध-रोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अगले चार दिन तक सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण का अभियान भी चलेगा। यह जानकारी कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई टी.एल. बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजय देव शर्मा, राजेश राठौर, आर.एस. मण्डलोई, सपना लोवंशी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

व्यापक पौध-रोपण अभियान चलाया जाए

बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत किया जाये। अगले चार दिन में अधिकांश लंबित प्रकरण अभियान चलाकर निराकृत किये जाये। निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाये। बैठक में उन्होंने जी-20 सम्मेलन तथा खेलों इंडिया के सफलतम आयोजन की व्यवस्थाओं के लिये अधिकारियों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकास यात्राओं का भी सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि शासन के निर्देशानुसार विकास यात्रा के दौरान 19 फरवरी को व्यापक पौध-रोपण अभियान चलाया जाये। राज्य के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश अनुसार जन सहभागिता के माध्यम से व्यापक वृक्षारोपण किया जाये।

प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि, प्राकृतिक संरक्षण में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी द्वारा गत 19 फरवरी 2021 से प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया गया है। आगामी 19 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रतिदिन पौधारोपण करने के संकल्प के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये आम जन को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा 19 फरवरी 2023 को प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़े- Video: Mahashivratri 2023 पर Mahakal को रमाई भस्म, दरबार में लगा भक्तों का तांता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+