Vikas yatra: गांव-गांव लग रही चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मंत्री तुलसी सिलावट जान रहे हाल
प्रदेशभर में इन दिनों विकास यात्राओं का सिलसिला जारी है, जहां सांवेर विधानसभा क्षेत्र में तेज गति से विकास किया जा रहा है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

Recommended Video

सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि, सांवेर विधानसभा क्षेत्र में तेज गति से विकास किया जा रहा है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसानों की मूलभूत समस्याओं को भी दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शीघ्र ही सांवेर विधानसभा क्षेत्र में गांव चौपालें लगाई जाएंगी। गांव में ही रात्रि विश्राम किया जाएगा। ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को वहीं निराकृत करेंगे।
जमकर हुआ स्वागत-सत्कार
मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। सिलावट ने विकास यात्रा की शुरुआत ग्राम कांकरिया पाल से की। इसके पश्चात वे विकास यात्रा लेकर ग्राम नाहर खेड़ा, जिंदा खेड़ा, बसान्द्रा, कांकरिया बोर्डिया, खजुरिया, बदरखा और मांगलिया अरनिया गए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक राजेश सोनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुकम सिंह सांखला, भारत सिंह, दिलीप सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी थे। यात्रा मार्ग पर श्री सिलावट और विकास यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सिलावट ने जगह-जगह रुककर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी
मंत्री तुलसी सिलावट ने यात्रा मार्ग पर आने वाले गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगातें दी। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में नागरिकों को राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं दूसरी ओर उन्हें क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने स्वच्छता विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी।
ये भी पढ़े- MP: मैक्सिको में खाने का स्वाद बढ़ा रही निमाड़ की लाल मिर्च, मांग बढ़ने पर खिले किसानों के चेहरे
-
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज -
Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications