Indore को मिली सौगात, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया करोड़ों के विकासकार्यों का लोकार्पण
इंदौर में विकास यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 3 करोड़ 27 लाख की लागत से किए गए 11 जनहितैषी कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है, जहां इंदौर में विकास यात्राओं के दौरान लोकार्पण और भूमिपूजन का सिलसिला जारी है। वहीं इंदौर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी विकास यात्रा में शामिल होकर शहर को करोड़ो के विकासकार्यों की सौगात दी है। विधानसभा एक के अंतिम चौराहा पर आयोजित विकास यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 3 करोड़ 27 लाख की लागत से किए गए 11 जनहितैषी कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पार्षद संध्या यादव, बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता और दीपक जैन टीनू समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे।
सिंधिया ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, विकास यात्रा की जो निरंतर प्रक्रिया और कार्यक्रम किया जा रहा है, कभी आपने सोचा कि कांग्रेस पार्टी के समय में ऐसी विकास यात्रा क्यों नहीं निकलती थी, जिस कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश को पूर्ण रूप से विकास उठाकर अंधेरे में छोड़ दिया था, आज वही मध्य प्रदेश, और वही इंदौर, राष्ट्र पटक पर नहीं अंतरराष्ट्रीय जगत का जी 20 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, और आज डबल इंजन की सरकार, केंद्र की और राज्य की, इस डबल इंजन की सरकार की पहचान इंदौर का हर-हर वासी अपने दिल में जरूर अंकित करता है, इसका मुझे पूरा विश्वास है। राष्ट्र का एक-एक नागरिक अपने दिल में अंकित करता है, लेकिन वो जी-20 के जो मेहमान अभी पिछले 2 दिन से आए हैं, और पिछले माह प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, विश्व भर के लोग यदि देश में कहीं आ रहे हैं, तो आपके और हमारे इंदौर में आ रहे हैं। मां अहिल्याबाई की नगरी में आ रहे हैं। आईआईटी और आईआईएम की नगरी में आ रहे हैं। नवीन मेट्रो की नगरी में आ रहे हैं। हवाई सेवा की हर संभव के प्रयास के आधार पर कनेक्टिविटी जो बढ़ाई है, जो इंदौर 12 शहरों से जुड़ा हुआ था, आज वही इंदौर 22 शहरों से जुड़ा हुआ है, और आपके सांसद के आह्वान पर दुबई से जोड़ दिया, और अब शाहजहां से भी अप्रैल माह में जोड़ देंगे।
लगातार मिल रही विकास की सौगात
प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ इंदौर जिले में भी आगामी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा इंदौर शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंचेगी। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। इस यात्रा की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें से दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।
ये भी पढ़े- Cricket के हर फॉर्मेट के लिए Best है Indore का होलकर स्टेडियम, ये है वजह












Click it and Unblock the Notifications