Cricket के हर फॉर्मेट के लिए Best है Indore का होलकर स्टेडियम, ये है वजह
धर्मशाला में होने वाला क्रिकेट मैच अब इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इधर, अब होलकर स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट मैच की तैयारी शुरू होगी।

खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की श्रृंखला का तीसरा टेस्ट धर्मशाला में होना था, लेकिन कड़ाके की ठंड और आउटफील्ड पर पर्याप्त घास की कमी के कारण इसे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। धर्मशाला के मैदान को विकसित करने में समय लगेगा। यही कारण है की धर्मशाला में होने वाला क्रिकेट मैच अब इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इधर, अब होलकर स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट मैच की तैयारी शुरू होगी।

इस कारण इंदौर में होगा टेस्ट मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरिज का तीसरा मैच धर्मशाला से शिफ्ट होकर इंदौर के होलकर स्टेडियम में हो गया है। यह मैच 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला में अत्यधिक ठंड के कारण स्टेडियम में घास की कमी और अन्य सुविधाएं डेवलप नहीं होने के चलते बीसीसीआई ने इंदौर में मैच कराने का फैसला लिया है।बीसीसीआई सेक्रेटरी द्वारा इसकी सूचना जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक होलकर स्टेडियम की पिच को टेस्ट मैच के लिए अनुकूल पिच माना जाता है। यही कारण है कि, बीसीसीआई ने धर्मशाला में आयोजित होने वाले टेस्ट क्रिकेट मैच को इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित करने का फैसला लिया है।

सफलतापूर्वक संपन्न हुए मुकाबले
मध्यप्रदेश में क्रिकेट के सभी मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं, जहां पिच से लेकर मैदान की हर एक व्यवस्था को लेकर एमपीसीए बारीकी से ध्यान देता है। यही कारण है कि, मध्यप्रदेश में अब तक होने वाले सभी क्रिकेट मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। साथ ही मुकाबलों में अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी कायम हुए हैं, जो क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखे गए हैं।

कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।
ये भी पढ़े- Weather update: मालवा-निमाड़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से ठंड का यूटर्न












Click it and Unblock the Notifications