Vikas parv 2023: इंदौर को मिली करोड़ों की सौगात, इन विधानसभाओं में लगी विकास की झड़ी

इंदौर के नागरिकों को विकास कार्यों की सौगातें देने के लिये विकास पर्व का आयोजन लगातार जारी है। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को विकास पर्व के समारोहों का आयोजन कर ढाई करोड़ रूपये से अधिक के लागत के विकास कार्यों की सौगाते दी गई। इस दौरान देपालपुर, विधानसभा-3 तथा राऊ में 10 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

जिले में विकास पर्व के दौरान दो करोड़ 27 लाख रूपये से अधिक लागत के 7 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ और 57 लाख रुपये से अधिक लागत के तीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

Indore

लगातार मिल रही विकास की सौगात

विकास पर्व में मंगलवार को देपालपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत जलोदियाज्ञान में 10 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य तोलाराम पिता केसरसिंह के घर से शासकीय नाले तक, कुलाला एवं अम्बालिया ग्राम पंचायत में 62 लाख 62 हजार रूपये की लागत से जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार देपालपुर विधानसभा के सुनाला ग्राम पंचायत में 9 लाख 50 हजार रुपए की लागत के आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद जिला पंचायत सदस्य श्री महेश कामदार एवं सरपंच के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

MLA आकाश विजयवर्गीय ने दी सौगात

इसी प्रकार विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर-3 के झोन क्रमांक-3 के वार्ड क्रमांक-56 में 27 लाख 52 हजार रूपये की लागत से कायाकल्प अभियान अंतर्गत स्नेहलतागंज गली नंगर 03-04 के मध्य मंदिर के पास वाली गली नं. 03-04 राजकुमार पुल के नीचे आदर्श युनिरल के सामने वाली गली का सीमेंटीकरण कार्य तथा झोन क्रमांक-3 के वार्ड क्रमांक-56 में कायाकल्प अभियान के तहत स्नेहलतागंज गली नं-1 में सीमेन्टीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

ये भी पढ़े- Neemuch से khargone पहुंचेगी सामाजिक समरसता यात्रा, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने किया शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+