Varun Dhawan और kriti sanon को पसंद आई Indore की सफाई, दिया बेहद खास संदेश
हाल ही में फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के लिए इंदौर आए फिल्म अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन ने शहर के कई अलग-अलग स्थानों पर जाकर फिल्म का प्रमोशन किया, जहां वरुण धवन और कृति सेनन को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सफाई पसंद आई हैं। हाल ही में वरुण धवन और कृति सेनन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरुण धवन और कृति सेनन स्वच्छ शहर इंदौर की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्वच्छता में लगातार छठी बार देश भर में नंबर वन का स्थान हासिल किया है।

तारीफ में कहे यह शब्द
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन कार में सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक्टर वरुण धवन कह रहे हैं कि, यहां पर हम लोग इंदौर की सड़कों पर घूम रहे हैं, यहां पर एक कतरा भी कचरे का नहीं है। वहीं इसके बाद कृति सेनन कह रही हैं कि, स्वच्छ भारत जो इंदौर में किया है, यह बहुत ही अच्छे से किया है। मुझे कोई कचरा नहीं दिख रहा है। बहुत साफ रोड है, सो नाइस। वरुण धवन कहते हैं, सो नाइस, well done Indore, कृति सेनन ने कहा है कि, अब यह मुंबई में भी करना है, जिसके बाद वरुण धवन ने कहा है कि, अभी मुंबई में भी करना है कृति जी बोल रही हैं तो सारे लड़के कचरा नहीं फेंको।

फिल्म के प्रमोशन के लिए आए इंदौर
बॉलीवुड के सुपर स्टार वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी है। वहीं एक्टर वरूण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन देश के अलग-अलग शहरों में फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं, जहां मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक्टर वरूण धवन और कृति सेनन की एंट्री हुई, जहां दोनों ही स्टार्स ने फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म से जुड़ी जानकारी दी।

इंदौर को लेकर कही बड़ी बात
मीडिया से बातचीत करते हुए एक्टर वरुण धवन ने कहा की, पहले तो मैं कहना चाहूंगा कि, मैं जब भी इंदौर आया हूं, अपनी फिल्म प्रमोट करने वह फिल्म हिट गई है, सुपरहिट गई है तो मैं आप लोगों का थैंक यू करना चाहता हूं। जब यह प्लान बन रहा था कि भेडिया का प्रमोशन करना है, और बहुत धूमधाम से करना है, कहां जाना है, क्या करना है। तब मानना था कि, इंदौर चलते हैं, तब मैंने बोला कि हां मैं लंबे वक्त से इंदौर नहीं गया हूं, तब मैंने अपने डेड से पूछा था तब उन्होंने कहा था कि जब कोई फिल्म इंदौर में चलती है तो वह फिल्म पूरे देश में चलती है।












Click it and Unblock the Notifications