Vande Bharat express इंदौर-भोपाल ट्रेन अब नागपुर तक जाएगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, यात्रा का बचेगा समय
Vande Bharat express: मध्य प्रदेश को तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली थी। जिसमें भोपाल से इंदौर तक भी एक ट्रेन संचालित हैं। यात्रियों की डिमांड के मुताबिक रेलवे ने अब इस ट्रेन को नागपुर तक एक्सटेंड कर दिया हैं। दोनों दिशाओं से यह ट्रेन अब नागपुर से इंदौर तक चलेगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर एवं भोपाल शहरों के प्रवास के दौरान मांग उठी थी कि इंदौर और भोपाल से नागपुर की तेज कनेक्टिविटी के लिए इंदौर-भोपाल-इंदौर वन्दे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया जाए।

जबलपुर पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 20911/20912 इंदौर-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 09.10.2023 से नागपुर स्टेशन तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। 9 अक्टूबर से यह गाड़ी अब इंदौर-नागपुर-इंदौर के मध्य चलेगी। इस ट्रेन को नागपुर तक विस्तारित करने से महाराष्ट्र के नागपुर और मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के बहुमूल्य समय की बचत होगी।
ये रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 07.00 बजे उज्जैन पहुँचकर, 07.05 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 09.15 बजे भोपाल पहुँचकर, 09.20 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 10.45 बजे इटारसी पहुँचकर, 10.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 19.00 बजे इटारसी पहुंचकर 19.05 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.40 बजे भोपाल पहुंचकर 20.45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 22.50 बजे उज्जैन पहुँचकर, 22.55 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे द्वारा उठाए गए इस कदम का यात्रियों ने स्वागत किया हैं। इस ट्रेन से इंदौर से सीधे नागपुर तक जाने अब लगभग दो घंटे की बचत होगी।












Click it and Unblock the Notifications