Vaishali thakkar : पुलिस हिरासत में आरोपी, गृहमंत्री बोले - जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा
इंदौर, 17 अक्टूबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने अपने एक घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की बॉडी के पास पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा - गृहमंत्री
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, प्रथम दृष्टया जांच में आया है, उस प्रथम दृष्टया जांच के हिसाब से उसमें प्रकरण 306 का पंजीबद्ध कर लिया है। राहुल और दिशा करके है, इनके दो लोगों के ऊपर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पड़ोस के ही रहने वाले हैं, परिचित हैं उनके, उन पर यह केस लगाया है। उनके मोबाइल और लैपटॉप अभी ओपन नहीं हुए हैं, उनको ओपन किया जा रहा है। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

सुसाइड न्यूज़ ने सभी को हिला कर रख दिया
इंदौर के लिए रविवार का दिन बेहद ही दर्दनाक रहा, जहां जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड न्यूज़ ने सभी को हिला कर रख दिया था, जहां वैशाली की बॉडी के साथ मिले सुसाइड नोट ने जो खुलासे किए उसने सभी के होश उड़ा दिए। वैशाली ठक्कर ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र करते हुए, अपने सुसाइड का दर्द भी बयां किया है।

वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की बॉडी के पास जो सुसाइड नोट मिला है उसमें टीवी एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए एक अच्छी बेटी ना बन पाने की बात लिखी है। साथ ही इसमें एक्ट्रेस ने राहुल नाम के युवक का जिक्र किया है, साथ ही उसकी पत्नी का जिक्र भी सुसाइड नोट में है। एक्ट्रेस ने इन दोनों का जिक्र करते हुए लगभग 2.5 साल से मेंटली टॉर्चर करने की बात लिखी है। साथ ही एक्ट्रेस ने इन दोनों को ही सजा दिलवाने की अपील भी की है। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगी है, और आख़िरी में I Quit लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications