Indore दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किन्नरों ने की ये मांग
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अल्प प्रवास पर इंदौर आए, जहां रेसीडेंसी पर किन्नरों ने उनसे भेंट करते हुए समाधी स्थल के लिए जमीन देने की मांग की, इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला ने भी किन्नरों के साथ बैठक कर उनकी मांग सुनी, साथ ही जल्द से जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इंदौर दौरे पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने बड़ी संख्या में किन्नर रेसीडेंसी पहुंचे थे, जहां किन्नरों ने अपनी मांग केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने रखते हुए समाधी स्थल के लिए जमीन देने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पार्षद संध्या यादव समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

किन्नरों ने बताई अपनी समस्या
किन्नरों ने बताया कि, होलकर स्टेट के समय उन्हें नंदलालपुरा में जमीन दी गई थी, वहीं अब किन्नरों की संख्या बढ़ने के कारण यह जगह उन्हें कम पड़ रही है। इसलिए उन्हें समाधी स्थल और अन्य कामों के लिए जमीन दी जाए। इस दौरान बड़ी संख्या किन्नर अपनी मांग लेकर रेसीडेंसी पहुंचे थे। वहीं किन्नरों की समस्या सुनते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है, अब देखने वाली बात होगी की किन्नरों की ओर से की गई मांग आखिर कब तक जनप्रतिनिधियों की ओर से पूरी की जाती है।
अल्प प्रवास पर इंदौर आए तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अल्प प्रवास पर इंदौर आए, जहां रेसीडेंसी पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। इंदौर आए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रेसीडेंसी पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, वरिष्ठ नेता सुदर्शन गुप्ता और मधु वर्मा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications