अनियंत्रित डंपर ने राहगीरों को रौंदा, 3 की मौत, कई गंभीर

खंडवा,17 मई: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित खंडवा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें अनियंत्रित डंपर ने राहगीरों को टक्कर मार दी, हादसे 3 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग गंभीर घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित डंपर ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, और फिर राह चलते लोगों को रौंद दिया. हादसा इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जहां अफरा तफरी मच गई. हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

indore

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई, जहां लोग घायलों को अस्पताल की ओर लेकर दौड़े. एंबुलेंस आने में देरी हुई, तो प्राइवेट वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटनास्थल से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी. वहीं सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

हादसा जिसने भी देखा सहम गया

सड़क हादसा इतना दर्दनाक था कि, जिसने भी देखा वह सहम गया. वहीं हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया. लोगों की जागरूकता के चलते घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है.

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित डंपर ने सबसे पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित डंपर राहगीरों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया, जहां डंपर फुटपाथ पर रुक गया, इसके बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+