Indore में U20 समिट का आगाज, किन-किन मुद्दों पर हुआ मंथन, जानिए?

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पहली बार आयोजित यू-20 बैठक आयोजित की गई, जिसमें देशभर के महापौर शामिल हुए हैं.

indore

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पहली बार आयोजित यू- 20 बैठक का शुभारंभ गणमान्‍य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्‍जवलित कर किया गया, बैठक में लोकल स्ट्रेंथ, डिजिटाईलेशन व अर्बन प्लानिंग पर चर्चा होगी। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पहली बार आयोजित यू-20 बैठक में लोकल स्ट्रेंथ, डिजिटाईलेशन, अर्बन प्लानिंग पर देशभर के प्रमुख महापौर, अधिकारी, सीईओ के साथ यू 20 की बैठक मुख्यमंत्री की प्रेरणा तथा राज्य सरकार व ऑल इंडिया इन्स्टीटयूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है।

कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेन्ट बनाया गया

बैठक में एडीजी राजीव जैन पीआईबी के साथ, मेयर बुरहानपुर माधुरी पटेल (मेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष), संयुक्त सचिव, स्मार्ट सिटी मिशन कुणाल कुमार आईएएस, एम.बी. सिंह निदेशक, G20, किरीट कुमार जे परमार (अहमदाबाद U20 चेयर सिटी के मेयर) प्रवीण चौधरी (G20 शेरपा) हितेश वैद्य (NIUA निदेशक) और टीम, हितेंद्र भाई (स्थायी समिति के अध्यक्ष, वडोदरा नगर निगम), नंदलाल देवांगन (बिरगाँव मेयर), Y20 प्रतिनिधि - अभिषेक रावल और दृष्टि रावल, पणजी गोवा स्मार्ट सिटी, जबलपुर, देवास, ईटानगर, उदयपुर, छिंदवाड़ा, अहमदनगर, उल्हास नगर एवम अन्य 30 महापौर और उच्च अधिकारी सहित 200 से अधिक अतिथिगण समारोह में उपस्थित रहें। कार्यक्रम को पूर्णत: जीरो वेस्ट इवेन्ट बनाया गया है।

अतिथियों ने किया पौधरोपण

इंदौर शहर में पहली बार यू-20 (अर्बन 20) इवेंट में आने वाले अतिथियों के लिए बोलिया सरकार छत्री पर हेरिटेज वॉक का कार्यक्रम किया गया। यू-20 में पधारे आगंतुकों से कृष्णपुरा छत्री उद्यान में वृक्षारोपण कराया गया। यू-20 (अर्बन 20) इवेंट में आए अतिथियों से निगमायुक्त हर्षिका सिंह द्वारा सौजन्य भेंट की गई।कुलमिलाकर, देखा जाए तो देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पहली बार आयोजित यू- 20 बैठक का शुभारंभ गणमान्‍य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्‍जवलित कर किया गया, बैठक में लोकल स्ट्रेंथ, डिजिटाईलेशन व अर्बन प्लानिंग पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़े- U20 समिट में शामिल होने Indore आए अतिथि, कुछ इस तरह हुआ स्वागत-सत्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+