U20 समिट में शामिल होने Indore आए अतिथि, कुछ इस तरह हुआ स्वागत-सत्कार

G 20 के कई शिखर सम्मेलन देश में हो रहे है। उसी में अर्बन 20 में दुनिया भर के मेयर देश में आएगे, जिसमे जी 20 की मुख्य बैठक अहमदाबाद में होगी। इसी क्रम में इंदौर शहर में 18 मई को यू 20 (अर्बन 20) की बैठक होने जा रही है.

indore

Recommended Video

      U20 कॉन्फ्रेंस के लिए मेहमानों का आना शुरू,अलग-अलग राज्यों से 30 डेलीगेटस पहुंचे

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी 20 के कई शिखर सम्मेलन देश में हो रहे है। उसी में अर्बन 20 में दुनिया भर के मेयर देश में आएगे, जिसमे जी 20 की मुख्य बैठक अहमदाबाद में होगी। इसी क्रम में इंदौर शहर में 18 मई को यू 20 (अर्बन 20) की बैठक होने जा रही है, जिसमें लोकल स्ट्रेंथ, डिजिटाईलेशन, अर्बन प्लानिंग पर देशभर के प्रमुख महापौर, अधिकारी, सीईओ के साथ यू 20 की बैठक मुख्यमंत्री की प्रेरणा तथा राज्य सरकार व ऑल इंडिया इन्स्टीटयूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है।

      इंदौर में होगी बैठक

      देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पहली बार आयोजित यू-20 बैठक में होने एडीजी राजीव जैन पीआईबी के साथ, मेयर बुरहानपुर श्रीमती माधुरी पटेल (मेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष), संयुक्त सचिव, स्मार्ट सिटी मिशन कुणाल कुमार आईएएस, एम.बी. सिंह निदेशक, G20, किरीट कुमार जे परमार (अहमदाबाद U20 चेयर सिटी के मेयर) प्रवीण चौधरी (G20 शेरपा) हितेश वैद्य (NIUA निदेशक) और टीम, हितेंद्र भाई (स्थायी समिति के अध्यक्ष, वडोदरा नगर निगम), नंदलाल देवांगन (बिरगाँव मेयर), Y20 प्रतिनिधि - श्रीमान अभिषेक रावल और श्री दृष्टि रावल, पणजी गोवा स्मार्ट सिटी, जबलपुर, देवास, ईटानगर, उदयपुर, छिंदवाड़ा, अहमदनगर, उल्हास नगर एवम अन्य 30 महापौर और उच्च अधिकारी सहित 200 से अधिक अतिथि गण समारोह में उपस्थित रहेंगे।

      आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

      महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त सिंह ने बताया कि, हमारे अतिथि देवः के भाव से इंदौर में यू 20 में सम्मिलित होने आने वाले अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। महापौर द्वारा देश के विभिन्न शहरो के महापौर व प्रशसानिक अधिकारियो के साथ आयोजित यू 20 बैठक को दृष्टिगत रखते हुए उक्त कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेन्ट बनाया जा रहा है। यू 20 बैठक में सम्मिलित होने के लिये देश के विभिन्न राज्यों व शहरों के महापौर व प्रशासनिक अधिकारी आ रहे हैं, अतिथियों के एअरपोर्ट तथा रेल्वे स्टेशन पर स्वागत-हेल्प डेस्क लगाने के साथ ही नगर भ्रमण व हेरिटेज वॉक को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

      ये भी पढ़े- Indore में U20 समिट की तैयारी पूरी, निगम कमिश्नर ने देखी व्यवस्था

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+