Indore में U20 समिट की तैयारी पूरी, निगम कमिश्नर ने देखी व्यवस्था

इंदौर में U20 सम्मेलन होने जा रहा है, जिसकी तैयारी में नगर निगम की टीम जुटी हुई नजर आ रही है।

indore

Recommended Video

      U20 कॉन्फ्रेंस के लिए मेहमानों का आना शुरू,अलग-अलग राज्यों से 30 डेलीगेटस पहुंचे

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब U20 सम्मेलन होने जा रहा है, जिसकी तैयारी में नगर निगम की टीम जुटी हुई नजर आ रही है। आयुक्त हर्षिता सिंह द्वारा 18 मई को इंदौर के बीसीसी में आयोजित यू- 20 बैठक की तैयारियों के संबंध में एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर होते हुए कार्यक्रम स्थल बीसीसी तक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया समस्त अपर आयुक्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

      इंदौर में होगी U20 की बैठक

      निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि, जी 20 के कई शिखर सम्मेलन देश में हो रहे है, उसी में अर्बन 20 में दुनिया भर के मेयर देश में आएंगे, जिसमें जी 20 की मुख्य बैठक अहमदाबाद में होगी। इसी क्रम में इंदौर शहर में 18 मई को यू 20 (अर्बन 20) की बैठक होने जा रही है, जिसमें लोकल स्ट्रेंथ, डिजिटाईलेशन, अर्बन प्लानिंग पर देशभर के प्रमुख महापौर, अधिकारी, सीईओ के साथ यू- 20 की बैठक राज्य सरकार व ऑल इंडिया इन्स्टीटयूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है।

      आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

      इसी क्रम में यू- 20 बैठक देश एवं प्रदेश के अतिथियों के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए एयरपोर्ट से लेकर सुपर कॉरिडोर, एम आर 10 चौराहा, बापट चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर आवश्यक सफाई व्यवस्था के साथ ही डिवाइडर एवं सड़क किनारे की सफाई करने एवं धुलाई करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उक्त मार्ग एवं शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर कार्यक्रम से संबंधित ब्रांडिंग कार्य करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त द्वारा 56 दुकान, कृष्ण पुरा छात्री, राजवाड़ा गोपाल मंदिर का भी निरीक्षण किया गया तथा यहां पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

      ये भी पढ़े- Swachh Survekshan 2023 से पहले स्वच्छता पर मंथन, सातवां आसमान छूने का खास प्लान तैयार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+