Swachh Survekshan 2023 से पहले स्वच्छता पर मंथन, सातवां आसमान छूने का खास प्लान तैयार

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए, सिटी बस ऑफिस में बैठक ली गई।

indore

Recommended Video

      U20 सम्मेलन की मिली मेजबानी,50 शहरों के महापौर करेंगे शिरकत

      महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए, सिटी बस ऑफिस में बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अभिषेक गेहलोत, देवधर देवरई, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, दरोगा व अन्य उपस्थित थे। बैठक में महापौर भार्गव व आयुक्त सिंह द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, शासन की गाइड लाईन व निर्धारित मापदंड अनुसार सफाई मित्रो को निगम द्वारा उपलब्ध कराई यूनिफार्म, मास्क, परिचय, ग्लब्स व अन्य संसाधन के साथ कार्य स्थल पर अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के साथ ही निर्धारित समय पर प्रातःकाल व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी व सीएसआई को निर्देश दिये गये। साथ ही सफाई मित्रो की बायोमेट्रिक उपस्थिति को ओर बेहतर करने तथा कार्य क्षेत्र से लगातार अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये गये।

      बैठक में खास प्लान तैयार

      इस अवसर पर महापौर ने कहा कि, जो कर्मचारी लंबे समय से कार्य स्थल पर नही आ रहे है, ऐसे कर्मचारियो की स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व दरोगा जानकारी ले, उनसे संपर्क करे और समझाईश दे। इसके पश्चात भी कर्मचारी कार्य स्थल पर नही आता है तो उसके विरूद्ध अनुशासत्मक रूप से कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से इंदौर की स्वच्छता में जो ब्राण्ड है, उसके परिणाम स्वरूप जलूद में लगने वाले सोलर प्लांट के लिये निगम द्वारा जारी ग्रीन बाण्ड में देश के विभिन्न राज्यो के नागरिको ने भरोसा किया, जिसे परिणाम स्वरूप इंदौर को ग्रीन बाण्ड में अपार सफलता मिली है, इंदौर की यह स्वच्छता ब्राण्ड कायम रहे,, इसके लिये आप हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

      दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

      बैठक में महापौर व आयुक्त द्वारा सफाई मित्रो को पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ मिले तथा सफाई मित्रों की समस्या का समय पर निराकरण हो सके, इसके लिये समस्त झोनल कार्यालय पर एक-एक सफाई मित्र सहायता केन्द्र के माध्यम से निवारण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही झोन, वार्ड क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सफाई मित्र को प्रतिमाह सम्मानित करने के संबंध में भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन निर्धारित समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचे, किसी कारण से वाहन खराब होता है तो उस स्थान पर उसी दिन कचरा संग्रहण वाहन पहुंचे, यह भी स्वास्थ्य अधिकारी व सीएसआई सुनिश्चित करें।

      ये भी पढ़े- Indore news: कलयुगी बाप ने 7 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, दूसरी पत्नी के दबाव में उठाया खौफनाक कदम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+