Indore में ट्विंकल खन्ना ने स्टूडेंट्स को दिए डिजाइनिंग टिप्स, सवाल- जवाब में बताई दिल की बात

Twinkle Khanna In Indore: प्रसिद्ध इंटीरियर डिज़ाइनर, बेस्ट सेलिंग ऑधर और एंटरप्रेन्योर ट्विंकल खन्ना ने एनआईएफडी ग्लोबल सेंटर में यंग इंटीरियर डिज़ाइनरों के लिए स्पेशल मेंटर सेशन को होस्ट किया।

कार्यक्रम में इंदौर और भोपाल के 600 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि एनआईएफडी ग्लोवल के पूरे भारत के स्टूडेंट्स के लाइव स्ट्रीम के माध्यम से जुड़े।

Indore

पूरे सेशन के दौरान ट्विंकल खन्ना ने स्टूडेंट्स को इंटीरियर डिज़ाइन के लिए एक हॉलिस्टिक अप्रोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जहां क्रिएटिविटी और सस्टेनेबिलिटी एक साथ नज़र आएं। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि, आज के डिजाइनरों को पर्यावरणीय प्रभावों को ध्यान में रखते हुए क्लाइंट्स की बदलती जरूरतों के अनुसार कैसे डलना चाहिए। पर्यावरण के अनुकूल सामग्री चुनने से लेकर एनर्जी एफीशिएंट स्थान बनाने तक, खन्ना ने स्टूडेंट्स को उनके काम में रिस्पॉन्सिबल प्रैक्टिस को इंटीग्रेट करने की सलाह दी।

ट्विंकल खन्ना ने कही ये बात

इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू इसकी अत्यधिक इंटरेक्टिव नेचर था। स्टूडेंट्स को प्रश्न पूछने के लिए इनकरेज किया गया, और उन्होंने इस अवसर का पूरा लाभ उठाया। खन्ना ने ने कई तरह के प्रश्नों का उत्तर दिया, जिसमें प्रोजेक्ट में पर्सनल स्टाइल को शामिल करने से नेकर बजट की समस्या और क्लाइंट अपेक्षाओं को समझना आदि शामिल थे। उनके स्पष्ट उत्तरों ने प्रैक्टिकल सॉल्यूशन प्रस्तुत किए, जिससे छात्रों को ट्रेडिशनल डिज़ाइन लिमिट से परे सोचने के लिए प्रेरित किया गया। खन्ना ने अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की, जिसमें इंडस्ट्री में उनके सामने आने बाली चुनौतियां भी शामिल थीं, जिससे सेशन बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बन गया।

लेटेस्ट डिजाइन ट्रेंड्स और टेक्रोलॉजी के बारे में उनकी इनसाइट उन स्टूडेंट्स के लिए बेहद कारगर रही जो इंटीरियर डिज़ाइन की कॉम्पिटिटिव दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: प्रसिद्ध संगीतकार को मिला 'राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान', तारीफ में CM ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+