Indore News: प्रसिद्ध संगीतकार को मिला 'राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान', तारीफ में CM ने कही ये बात

Indore News: 'भारत रत्न' स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की जयंती के अवसर पर उनकी जन्म स्थली इंदौर में "राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान" अलंकरण समारोह एवं "संगीत संध्या" कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वर सम्राज्ञी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस अवसर पर गीत-संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संगीत निर्देशक उत्तम सिंह एवं पार्श्व गायिका के. एस. चित्रा जैसी विभूतियों को 'राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान' से विभूषित किया। संगीत के क्षेत्र में भारत की ख्याति विश्व भर में पहुंचाने वाले आप सभी गीत-संगीतकारों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Indore

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा की, संगीतकार उत्तम सिंह जी के हाथों में जादू है, जो हर दिल को छूता है। उनके अद्वितीय योगदान का सम्मान करते हुए, हम सभी गर्व से अभिभूत हैं। हमने मां सरस्वती को नहीं देखा, लेकिन लता जी की मधुर आवाज ने हमें उनकी दिव्यता का अहसास कराया। लता मंगेशकर जी के गीतों ने फिल्मों को हिट बना दिया। सीएम मोहन यादव ने कहा की, आजादी के पहले के उनके गाने, उनका अपना योगदान। उनका अपना तरीका, और गायको की भी कितनी पीढ़ी निकाल दी, फिल्म को चलाने की गारंटी है तो लता मंगेशकर को बुलाओ, फिल्म अपने आप चल जाती थी। सम्मान समारोह में संगीत से जुड़े कलाकार बड़ी संख्या में शामिल होने पहुंचे थे.

कई कार्यक्रमों में शामिल हुए CM मोहन यादव

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आइएसओआइ (इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इंप्लांटोलॉजिस्ट्स) की तीन दिवसीय 30वीं नेशनल कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। यह कांफ्रेंस ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रही है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, गौरव रणदिवे, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता तथा कलेक्टर आशीष सिंह आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- MP: क्या आयुष्मान योजना में शामिल होगा दांतों का इलाज?, CM मोहन यादव ने दिए खास संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+